कर्नाटक : ट्रायल के दौरान हादसे का शिकार हुआ DRDO का रुस्तम 2 यूएवी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का एक अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) मंगलवार सुबह कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में सुबह 6 बजे हादसे का शिकार हो गया। यह डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी है। इसका आज ट्रायल किया जा रहा था। मौके पर डीआरडीओ के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। चित्रदुर्ग के एसपी ने घटना के बारे में कहा, डीआरडीओ का रुस्तम 2 क्रैश हुआ है। इसका ट्रायल किया जा रहा था जिसमें वह फेल हो गया और खुले इलाके में गिर गया। लोगों को इस यूएवी के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी इसलिए इसे देखने के लिए आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई।

बता दे, चैलकेरे एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में आउट-डोर परीक्षण किया जाता है। यहां डीआरडीओ की ओर से विशेष रूप से मानव रहित विमानों के लिए काम किया जाता है। क्रैश की घटना इसी रेंज के आसपास हुई है।