कारगिल विजय दिवस: युद्ध की कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें, सैनिकों पर होगा गर्व

करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर 20 साल पहले 26 जुलाई 1999 को हुए कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी का ऐसा उदाहरण है जिस पर हर देशवासी को गर्व होना चाहिए। 60 दिन तक चले कारगिल युद्ध (Kargil War) को हर साल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 जुलाई 2019 को कारगिल विजय के 20 साल पूरे होने वाले है। इस मौके पर हम कारगिल युद्ध की ऐसी अनदेखी तस्वीरें आपके लिए लेकर आए है, जिन्हें देखकर आप भारतीय सेना के जांबाज सिपाहियों पर गर्व करेंगे।

बता दे, वैसे तो पाकिस्तान ने इस युद्ध की शुरुआत 3 मई 1999 को ही कर दी थी जब उसने करगिल की ऊंची पहाड़ियों पर 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। इस बात की जानकारी जब भारत सरकार को मिली तो सेना ने पाक सैनिकों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन विजय चलाया।

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद जहां भी पाकिस्तान ने कब्जा किया था वहां बम गिराए गए। इसके अलावा मिग-29 की सहायता से पाकिस्तान के कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से हमला किया गया। इस युद्ध में बड़ी संख्या में रॉकेट और बम का इस्तेमाल किया गया।

इस दौरान करीब दो लाख पचास हजार गोले दागे गए। वहीं 5,000 बम फायर करने के लिए 300 से ज्यादा मोर्टार, तोपों और रॉकेट लांचर का इस्तेमाल किया गया।

लड़ाई के 17 दिनों में हर रोज प्रति मिनट में एक राउंड फायर किया गया। बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यही एक ऐसा युद्ध था जिसमें दुश्मन देश की सेना पर इतनी बड़ी संख्या में बमबारी की गई थी।