CAA Protest: फरहान खान के वायरल वीडियो पर बोली IPS रूपा - अगर इनका ये हाल है तो...

CAA का विरोध कर रहे छात्रों का बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने सपोर्ट किया है। फरहान अख्तर का एक वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे है कि यदि आप गहराई में जाएंगे तो आपको समझ आएगा कि कुछ न कुछ इसमें हो सकता है... अगर सब कुछ ठीक होता तो इतने सारे लोग क्यों परेशान हो रहे होते। फरहान अख्तर इस वीडियो पर आईपीएस ऑफिसर डी। रूपा ने जवाब दिया है। फरहान के वायरल हो रहे इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए आईपीएस रूपा ने लिखा कि अगर फरहान अख्तर जैसे सेलेब्रिटीज का ये हाल है तो मुझे हैरानी है कि कितने प्रदर्शनकारियों को वास्तव में मालूम होगा कि CAA क्या है। कितने छात्र ऐसे होंगे जो पीयर प्रेशर या पीयर इन्फ्लुएंस की वजह से इस विरोध को ज्वॉइन करते जा रहे हैं। जाने कितने ऐसे होंगे जो भीड़ की मानसिकता की वजह से इसमें शामिल हो गए हैं।

रूपा ने लिखा कि बिना पूर्ण जानकारी के कुछ भी मान जाना और बिना उस चीज की जानकारी के कुछ भी करना।

बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में जब एक रिपोर्टर फरहान से पूछता है कि सरकार आश्वासन दे रही है कि इससे कोई समस्या नहीं होने वाली है तो फरहान तुरंत कहते हैं, तो फिर सर आप घर चले जाइए, आप क्यों आकर कवर कर रहे हैं प्रोटेस्ट को?

ट्वीट पर फंसे फरहान

बता दें कि फरहान ने भी हाल में एक ट्वीट के जरिए CAA के विरोध में आवाज उठाई थी। लेकिन उनका विरोध जताना उन पर ही भारी पड़ गया है। सैदाबाद में हिंदू संगठन ने फरहान अख्तर के खिलाफ आईपीसी की धारा 121 (भारत सरकार के खिलाफ छेड़ना या युद्ध छेड़ने के लिए उकसाना), 121A (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचना), 120B (आपराधिक साजिश रचना) और 505 (समुदायों के बीच नफरत पैदा करना) के तहत केस दर्ज कराया है। संगठन ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि बॉलिवुड ऐक्टर फरहान अख्तर ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से देशद्रोही ट्वीट किया, जिससे डर और अराजकता फैल गई। फरहान पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लोगों में डर और अराजकता पैदा करने के साथ-साथ मुस्लिमों, ट्रांसजेंडर्स, नास्तिक और दलितों को राष्ट्र के खिलाफ भड़काने का काम किया है। फरहान पर देश के अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया गया है।