अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर किया नाड़ीशोधन और ध्यान आसन का वीडियो, बताया लाभ

21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र समेत कई देश इसके लिए बड़ा आयोजन करने में जुटे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी भी तैयार हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ट्विटर अकाउंट पर अलग-अलग योग क्रिया के वीडियो ट्वीट कर रहे है। पीएम मोदी कहते हैं कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। योग से होने वाले फायदे शानदार होते हैं। पीएम मोदी का पहला वीडियो नाड़ीशोधन प्राणायाम और दूसरा ध्यान योगाभ्यास का है।

नाड़ीशोधन प्राणायाम का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह आसन लोगों के लिए काफी लाभदायक है। नाड़ीशोधन प्राणायाम की क्या खूबियां है यह भी उन्होंने वीडियो के जरिए शेयर किया है। वीडियो में बताया गया है कि इस प्राणायाम के जरिए नाड़ियों (नसों) का शुद्धिकरण होता है।

वीडियो में बताया गया है कि यह प्राणायाम से हृदय रोगियों को बहुत ही लाभ मिलता है। खांसी से संबंधित परेशानियां दूर करने में यह प्राणायाम काफी लाभदायक होता है।

ध्यान योगाभ्यास कैसे किया जाता है

वीडियो में उन्होंने ध्यान योगाभ्यास को समझाया है कि यह कैसे किया जाता है। उन्होंने बताया है कि शरीर और मस्तिष्क को नवजीवन देता है। ध्यान योगाभ्यास के जरिए एग्राकता बढ़ाने और व्यवहार में सुधार लाने में सहायक है।

वीडियो में बताया गया है कि इसके जरिए आप नकारात्मक विचारों से दूरी बना सकते हैं। इसके करने से क्रोध, भय और अवसाद की चिंता दूर होती है। साथ ही यादास्त की क्षमता बढ़ जाती है।

गांधी परिवार की नई पीढ़ी ने योग नहीं किया इसलिए गड़बड़ा गया उनका राजयोग : बाबा रामदेव

योग दिवस से पहले बुधवार को योग गुरू रामदेव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा 'पीएम मोदी सार्वजनिक तौर से योग करते हैं। छुपकर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी योग करते थे। उनकी आने वाली पीढ़ी ने योग नहीं किया, इसलिए उनकी राजनीति गड़बड़ हो गई। योग करने वालों के अच्छे दिन आते हैं।' उन्होंने कहा जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के वंशजों ने योग का सम्मान नहीं किया और इसलिए सत्ता उनसे दूर चली गई। रामदेव ने कहा कि जो लोग योग करते हैं 'भगवान सीधा उन्हें अपना आशीर्वाद देते है।' उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर योग करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक योग करते हैं। रामदेव ने कहा, 'इस वजह से इसे गौरव प्राप्त हुआ है। इससे पहले इंदिरा जी और नेहरू जी लुक छिप कर योग करते थे।' राहुल गांधी का बिना नाम लिए उन्होंने कहा, 'लेकिन उनकी (नेहरू गांधी परिवार की) बाद की पीढियों ने योग को सम्मान नहीं दिया। इसलिए उनके राजयोग में भी थोड़ा सा गड़बड़ हो गया।'