पति था बेहोश, पत्नी अपने प्रेमी संग बना रही थी अवैध संबंध, आ गया होश और फिर..

एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पढ़ने में यह खबर एक सामान्य अपराध लगती है लेकिन इसके पीछे जो कहानी है वो काफी चौकाने वाली है। दरहसल, पत्नी अपने पति के रात के खाने में नशीली पदार्थ मिला देती थी जिसके बाद पति के बेहोश होने के बाद उसका प्रेमी घर आता था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाते थे लेकिन एक दिन उसके पति को होश आ गया और उसने आपत्तिजनक हालत में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार यमुना नगर के पंजाबी मोहल्ले में रवि अपनी पत्नी के साथ रहता था। रवि सेल्समैन था और इसी सिलसिले में घर से भी ज्यादा समय बाहर रहता था। ऐसे में उसकी पत्नी के करीब एक साल पहले एक ऑटो चालक से अवैध संबंध बन गए। ऑटो चालक की पहचान मनजीत के तौर पर हुई है।

कुछ दिनों पहले महिला का पति घर पहुंचा तो उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद रवि की पत्नी ने अपने प्रेमी मनजीत को घर बुला लिया। इसी दौरान रात को रवि होश में आ गया। उसने दोनों को साथ में देख लिया। जिसके बाद मनजीत और महिला ने मिलकर रवि की हत्या कर दी। सुबह महिला ने अपने ससुराल पक्ष को पति की मौत की खबर दी और बताया कि उसका सिर बेड से टकरा गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद रवि के परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस सारी बात समझ गई और जब मामले में महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूल ली। इसके बाद पुलिस ने महिला और आरोपी ऑटो ड्राइवर को रवि की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।