कर्नाटक : एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में एक साथ दिखा पूरा विपक्ष

जनता दल (सेक्यूलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी थोड़ी देर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में शामिल होने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगलूरु पहुंच चुके हैं। कुमारस्वामी ने शपथग्रहण से पहले विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती, बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी बंगलूरू पहुंचे हैं।

मंगलवार को मंत्रिमंडल गठन को लेकर कांग्रेस और जेडीएस नेताओं की बीच हुई बैठक में तय किया गया है कि जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के रमेश कुमार अगले विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) होंगे, जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष पद जद (एस) के खाते में जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक होंगे।

सरकार चलाना बड़ी चुनौती: कुमारस्वामी

कुमारस्वामी का यह दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2006 से अक्तूबर 2007 के बीच 20 महीनों तक जद (एस)-भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था। कुमारस्वामी ने स्वीकार किया है कि अगले पांच साल कांग्रेस- जद (एस) गठबंधन की सरकार चलाना उनके लिए ‘‘ बड़ी चुनौती ’’ रहेगी। गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा की प्रभावी क्षमता फिलहाल 221 सदस्यों की है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

बता दें कि जेडीएस कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में गठबंधन सरकार बना रही है। 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 104, तो वहीं कांग्रेस ने 78 और जेडीएस ने 38 सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि जदएस ने कर्नाटक में विधानसभा चुनावों से पहले ही बसपा के साथ, जबकि कांग्रेस से चुनाव बाद गठबंधन किया है। दोनों दलों के बीच पोर्टफोलियो बंटवारे पर भी चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मंत्रिमंडल में कुल 34 मंत्री शामिल होंगे।