अजित पवार को क्लीन चिट! दिग्विजय ने BJP पर बोला हमला कहा - मोदी है तो मुमकिन, खूब खाओ-खूब खिलाओ, चिंता ना करो...

महाराष्ट्र में सत्ता की कशमकश के बीच सभी पार्टियां एक दूसरे पर तंज कसने या हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। अब इस कड़ी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के मसले पर भारतीय जनता पार्टी, देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है। अजित पवार के खिलाफ जारी मामलों की जांच बंद होने की खबर पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि टैक्स पेयर की मेहनत की कमाई का 70000 करोड़ किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने में खर्च हुआ। सिंचाई हुई नहीं, 70000 करोड़ कहां गया? जांच हो रही थी, अंसैवाधिनक सरकार का फैसला? जांच बंद करो, कुर्सी चाहिए, जनता जाए भाड़ में।

मंगलवार सुबह दिग्विजय सिंह ने लगातार कई ट्वीट किए, उन्होंने लिखा कि देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री बनने के लिए भ्रष्टाचार के मुद्दे का इस्तेमाल किया, अब भ्रष्टाचार को ही सत्ता में बने रहने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले वो कहते थे अजित दादा इन जेल घट्टी पीसिंग, पीसिंग एंड पीसिंग और अब कहते हैं, खूब खाओ और खिलाओ।

दिग्विजय ने लिखा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है, खूब खाओ और खूब खिलाओ। चिंता ना करो EVM है ना, क्यों डरते हो।’।

इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने RSS प्रमुख दिग्विजय सिंह से ही सवाल पूछ लिया, ट्वीट के अंत में उन्होंने लिखा मोहन भागवत जी आप कहां हैं? कुछ कहेंगे?