कार में मामूली टक्कर से नाराज युवती ने युवक की रोड से कर दी पिटाई, तमाशबीन बने लोग, वीडियो वायरल

सड़क पर कार को लेकर झगड़ें का एक क्रूर मामला चंडीगढ़ में देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल विडियो में एक युवती रॉड से युवक को पीट रही है और वहां खड़े लोग तमाशबीन बने हुए हैं। दरअसल, ट्रिब्यून चौक के पास शीतल शर्मा कथित तौर पर लापरवाही से अपनी कार बैक कर रही थी और उसी समय नीतीश की कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।
इसके बाद शीतल गुस्से में गाड़ी से उतरी और नितीश पर रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस वैन मौके पर पहुंची और युवती को गिरफ्तार कर लिया। वही 26 वर्षीय नीतीश ने आरोप लगाया कि शीतल शर्मा लापरवाही से गाड़ी चल रही थी। पुलिस ने शीतल के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।