बड़ी खबर: मास्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की खबर, विमान की हो रही जांच

मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट SU 232 में बम होने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट तड़के 3:20 बजे रनवे 29 पर लैंड हुई। फ्लाइट से 386 यात्रियों और 16 क्रू मेंबर्स थे। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को उतार दिया गया। फ्लाइट की जांच की जा रही है।

आपको बता दे, 10 दिन पहले ईरान से चीन जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद यात्री विमान के पायलटों से दिल्ली एटीसी से संपर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, भारत की ओर से जयपुर और चंडीगढ़ में विमान उतारने का विकल्प दिया गया था। लेकिन पायलटों ने विमान को उतारने से मना कर दिया था। इसके बाद विमान करीब 45 मिनट तक भारत के ऊपर उड़ता रहा। इसके बाद भारतीय एयरपोर्स अलर्ट पर आ गई। एयरफोर्स ने सुखोई लड़ाकू विमान इसके पीछे लगा दिए थे। ईरान से हरी झंडी मिलने के बाद विमान को चीन के लिए रवाना किया गया था। फ्लाइट को भारत की सीमा से बाहर किया गया था। हालांकि, चीन में जब विमान की जांच की गई थी, जो फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला था।