आनंद महिंद्रा ने फोटो शेयर कर कहा - बढ़िया कैप्शन बताओ और जीतों कार

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अक्सर अपने ट्विट को लेकर चर्चा में बने रहते है। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक बस के ऊपरी पार्ट पर एक और हेडलाइट है और सबसे ऊपर उस पर व्हील्स हैं, जो कि देखने में ऐसा लगता है कि बस के ऊपर एक दूसरी बस है। बस की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कुछ समय से मैंने कैप्शन कॉम्पटीशन नहीं किया। कैप्शन के लिए ये परफेक्ट पिक्चर है। कैप्शन इंग्लिश, हिंदी या हिंग्लिश किसी में भी हो सकता है।'
फोटो आज सुबह पोस्ट की गई है और कुछ ही घंटों में इस पर हजारों कमेंट्स आ चुके है। महिंद्रा के तमाम चाहने वालों ने इस पर अपनी क्रिएटिविटी दिखाई और मज़ाकिया व तमाम क्रिएटिव कॉमेंट्स किए। इस कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने भी कॉमेंट किया।बता दें कि अगर आपको लगता है कि आप इस फोटो पर अच्छा कैप्शन दे सकते है तो आपके लिए गाड़ी तैयार है। आपको बुधवार सुबह 10 बजे तक कॉमेंट करना है।