7वां वेतन आयोग : 50 लाख कर्मचारियों को मोदी सरकार दे सकती है डबल मजा, सैलरी में बढ़ोतरी के साथ कर सकती है कई बड़े ऐलान

केंद्र सरकार अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने वाली है। दरहसल, केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों को जून 2016 से ही सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission ) के तहत न्यूनतम सैलरी (Minimum Salary) और डीए (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का इंतजार है। कर्मचारियों ने जुलाई के महीने में सरकार से अपनी सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी करने की मांग की थी। देश के कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन और डियरेंस अलाउंस में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकारों के इस कदम के चलते केंद्र सरकार पर काफी दबाव है। ऐसे में सरकार जल्द कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। सरकार जल्द कर्मचारियों की सभी मांगों पर मुहर लगा सकती है। त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है।

दरअसल सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें तो लागू हो चुकी हैं, लेकिन जल्द ही सिफारिशों से ज्यादा मिलने की चर्चा है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों की माने तो अगले दो महीनों में केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ाया जा सकता है। फिटमैंट फैक्टर में बढ़ोतरी होते ही कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 8 हजार रुपये का फायदा होगा। केंद्रीय कर्मचारी अपने बेसिक सैलरी को 18000 से बढ़ाकर 26000 करने की मांग कर रहे है। केंद्र सरकार आने कुछ दिनों में ही बेसिक सैलरी, डीए और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।