जानिए बड़ी उम्र में शादी करने के क्या-क्या होतें है फायदें

लड़का पढ़ाई के बाद अपने पैरों पर खड़ा हो जाए और लड़की भी उच्चशिक्षा हासिल करके आत्मनिर्भर बन जाये इसके बाद शादी के बारे में सोचेंगे। आजकल के जमाने की इस सोच ने लड़के लड़कियों की शादी की उम्र औसतन बड़ा दी है। यू तो क़ानूनी तौर पर लड़के की 21 और लड़की की 18 की उम्र में शादी हो चाहिए लेकिन आज की भागती दौड़ती जिंदगी में लड़के लड़की पहले अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते है इसलिए शादी से ज्यादा प्राथमिकता करियर को देते है। आइये जानते है बड़ी उम्र में शादी के क्या फायदे...

उम्र के साथ ज्यादा समझदार होना

ज्यादा उम्र में शादी करने का फायदा यह होता है कि ऐेसे लोग कम उम्र के लोगों के मुकाबले ज्यादा समझदार होते हैं। किसी भी बात को गहराई से समझ कर फैसला करते हैं और सहनशील भी होते हैं। इस से यह फायदा होता है कि वैवाहिक जीवन सफल होेने के साथ ही खुशहाल भी होता है।

कॅरियर की चिंता नहीं

उम्रदराज पुरुष के साथ शादी करने का सब से बड़ा फायदा यह होता है कि लड़की को अपने शौक पूरे करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता, क्योंकि ऐसे लोग जौब में होते हैं। उस के पति का कैरियर सैट होता है और उसे नौकरी के चक्कर में इधरउधर भागना नहीं होता। ऐसे में लड़की आराम की जिंदगी बिता सकती है।

रिसर्च कहती है

यूनिवर्सिटी ऑफ उताह के प्रोफेसर निकोलस एच। वोल्फिंगर द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार 28 से 32 साल की उम्र के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले लोगों के तलाक की संभावना सबसे कम होती है।इस स्टडी के मुताबिक 30 की उम्र में कपल्स ज्यादा समझदार होते हैं और आर्थिक रूप से भी मजबूत रहते हैं।

जिम्मेदारी समझना

बढ़ती उम्र के साथ साथ जिम्मेदारिया भी बढ़ती है और उन्हें पुरा करने की ख़्वाहिश भी ! ऐसे में न केवल पीटीआई पत्नी बल्कि पूरा परिवार खुशहाल जीवन बिता सकता है।

बच्चो की अच्छी परवरिश

उम्र के साथ साथ अनुभव और समझदारी बढ़ने के कारण अपने साथ साथ अपने बच्चो की परवरिश को भी ढंग से किया जा सकता है !वही जल्दी शादी होने पर बच्चो को कैसे संभालेगे अभी तो हम खुद ही सेटल नहीं है ऐसी बाते सुनने को मिलती है।