शादी के बाद पहली रात को बनाए हसीन इन खास टिप्स से...

शादी शब्द दिमाग में आते ही कई सारी चीजें दिमाग में चलने लगती हैं। हर लड़का-लड़की सोचता है उसका जीवनसाथी कैसा होगा। उसकी शादी किसके साथ होगी। शादी के बाद क्या होगा। इन्हीं सारी बातों में एक सबसे अहम चीज होती है, शादी के बाद पहली रात यानि सुहागरात जिसे गोल्डन नाइट भी कहते हैं। सुहागरात को लेकर युवा जोड़ों के दिमाग में तरह-तरह के सवाल होते हैं। हर नया जोड़ा इसे यादगार लम्हा बनाना चाहता है। सुहागरात को लेकर युवा जोड़ों के मन में संकोच और हिचकिचाहट होती है। इस बात की चिंता रहती है कि क्या वह अपने पार्टनर को सेक्सुअली संतुष्ट कर पायेगा या नही। इस रात जल्द बाजी में की गई कोई भी गलती आपको पार्टनर के सामने हमेशा झेंपने पर मजबूर कर सकती है। अगर इस रात को सचमुच यादगार बनाना चाहते हैं तो हम आप को कुछ खास टिप्स बता रहे हैं।

* सुहागरात को ज्या दा उतावले होने की कोशिश मत कीजिए। सामान्य व्योवहार कीजिए और बहुत सारे सपनों को एक साथ न संजोए जो भी हो उसे सहज भाव से स्वीकार करें।

* पति-पत्नी के बीच संबंध जीवन भर के लिए होते है, उसकी शुरुआत अगर अच्छी बातों से हो तो अच्छा है। कम से कम शुरू के दो घंटे अपने लाइफ पार्टनर को जानने की कोशिश करें।

* किसी भी लम्हे का पूरा आनंद उठाने के लिए सबसे जरूरी है कि चिंता से दूर रहा जाए। जरूरी नहीं कि शादी की पहली रात को पुरुष ही पहल करे। दोनों मिलकर भी शुरुआत कर सकते हैं। सुहागरात को अधिक उत्सुक होने से बचना चाहिए। व्यवहार सामान्य बनाए रखिए। बहुत सारे सपनों को एक साथ न संजोएं। उस रात जो भी हो उसे सहज भाव से स्वीकार करें।

* अगर आप सोच रहे हैं कि शादी की पहली रात सेक्स से संबंधित बातें करना गलत है तो ये गलत हैं। सेक्स से पहले आप अपने पार्टनर से इस विषय पर बात कर उसे सहज महसूस करवा सकते हैं। इससे आपकी छवि पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

* सेक्स करने से पहले फोरप्ले का कीजिए। फोरप्लेा में क्रियायें कीजिए जो आपको और आपके पार्टनर को उत्तेजित करे। फोरप्ले के जरिए पार्टनर को खुश कीजिए।

* एकाएक ही सेक्स संबंध बनाने की कोशिश मत कीजिए। इससे आपके पार्टनर को असहज महसूस होगा और इसमें वह आपका भरपूर साथ नही दे पायेगा।