चॉकलेट पान : ऐसी शानदार चीज पाकर किसी का भी मचल सकता है मन, आप भी हो जाएंगे मुरीद #Recipe

बहुत से लोग पान के शौकीन होते हैं। इसके बगैर उनका खाना नहीं पचता। उन्हें ये इतने ज्यादा पसंद होते हैं कि रोजाना ही इसकी तलब लगी रहती है। इसी तरह से चॉकलेट भी ऐसी चीज होती है जो अधिकतर लोगों को पसंद होती है, खास तौर से बच्चे तो हमेशा इन पर फिदा रहते हैं। आज हम आपको इन दोनों के मिश्रण से बनने वाली एक शानदार मिठाई चॉकलेट पान की रेसिपी से रूबरू कराने जा रहे हैं। इसे खाने वाले इसके मोहपाश में बंध जाएंगे। यहां तक कि आप घर आने वाले मेहमानों को भी यह डिश सर्व कर उनका दिल जीत सकते हैं। इसका स्वाद सबसे सिर चढ़कर बोलता है। इस डिश में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और इसे तैयार करना बहुत आसान है। चॉकलेट के साथ लिपटा यह पान अगर आपने अभी तक नहीं बनाया है तो अब देर नहीं करें। हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करने से आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।

सामग्री (Ingredients)

पान के पत्ते
गुलकंद
मुखवास
पान की चटनी
नारियल बुरादा
गुठलियां हटाए हुए खजूर
सौंफ
चेरी
क्रीम के साथ चॉकलेट गनाचे
सुपारी

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पान के पत्ते लें और उन्हें पान की चटनी के साथ अच्छी तरह से कोट करें।
- अब इसमें मुखवास, गुलकंद, नारियल बुरादा, गुठलियां हटाए हुए खजूर और सौंफ जोड़ना है।
- एक बार इस प्रक्रिया के साथ करने के बाद अब चॉकलेट गनाचे को पैन में क्रीम डालकरपिघलाना होगा।
- अब अपने पान को एक शंक्वाकार आकार दें जो सभी सामग्रियों से भरा हो।
- इसके बाद चॉकलेट सॉस में अपने पान को डुबाना होगा।
- अब एक टूथपिक लें और चेरी को अपने पान के ऊपर लगाएं। आपका स्वादिष्ट चॉकलेट पान तैयार है।