अपने घर को रखे बिमारियों से दूर, इन टिप्स की मदद से रसोई में घूम रहे कीड़ों से पाएं छुटकारा

घर के हर कमरे और कोनों की तरह रसोई की सफाई करना भी जरूरी है। क्योंकि चींटी, काॅकरोच जैसे जीव ज्यादातर रसोई में ही मिलते हैं। इसका कारण है कि इन्हें नमी और भोजन की जरूरत होती है, जो इन्हें रसोई में आसानी से मिल जाता है। रसोई और रसोई में रखें बर्तनों की अगर सही से सफाई ना हुई हो तो ये तेजी से पनपते हैं और बिमारियों को न्यौता देते है। ऐसे में कैसे इन्हें दूर किया जाए और पनपने से रोका जाए, आईए जानते हैं...

अच्छी तरह से करें सफाई

रसोई के काउंटरटाॅप, कैबिनेट्स, फ्रीज और फर्श को रोज अच्छी तरह से साफ करें। कई बार खाने के छोटे-छोटे कण फर्श पर गिर जाते हैं, जो दिखाई नहीं देते जिससे कीड़े जल्दी आते हैं।

नमी से रखें दूर

रसोई हमेशा साफ होने के साथ-साथ सूखी भी रहनी चाहिए। तड्का लगाते वक्त तेल के छींटे दीवारों और स्लैब पर लग जाते हैं इसलिए ढक्कन लगाकर तड़का लगाएं। बैकिंग सोड़ा, कीटाणुनाशक और डिटर्जेंट को मिलाकर गैस के पीछे की दीवारों और स्लैब को साफ करें। इससे चिकनाई निकल जाएगी।

सही संभाल है जरूरी

डस्टबिन रसोई में ना रखते हुए बालकनी या आंगन में ही रखें और ढक्कन टाइट बंद करें। डस्टबिन हर दिन साफ करते रहें। इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती, फल, सब्जियों के छिलके रसोई में ना रखें। बर्तन धोने के बाद सिंक साफ करें।

दुर्गंध भी है कारण

खाने की दुर्गंध से चींटी और काॅकरोज आकर्षित होते हैं। इसके लिए खाना बनाने वाली जगह पर बेकिंग सोड़ा छिड़क दें। नींबू पानी से भरा कटोरा भी रख सकते हैं। इसके अलावा कांउटरटाॅप पर पोछा लगाते समय सफेद सिरके की दो बंूद डाल सकते हैं।

रसोई में काम आने वाली चीजों का ही करे इस्तेमाल

दालचीनी, लोंग और तेजपत्ते से भी चीटियां भाग जाती हैं। तेजपत्ते को शक्कर या मीठी चीजों के डिब्बे में रख दें आरै तेजपत्तों को मसलकर उसका चूरा बनाकर रसोई के कोनों में डाल दें।