स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है उबला हुआ अंडा, जानिये कितने दिन तक रखा जा सकता है सुरक्षित

यह तो सब जानते हैं अंडों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। कई लोग अंडों को सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। खासकर फिटनेस फ्रिक लोग उबले हुए अंडों को अपने डाईट का हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, उहले अंडों को कितनी देर में खा लेना चाहिए और कितनी देर तक इसे स्टोर कर सकते हैं। अंडा पोषण और प्रोटीन से भरपूर होता है। ठंडा हो या गर्म अंडा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अंडे को ठीक तरीके से स्टोर करना चाहिए। रेफ्रिजरेट या फ्रीज करना चाहिए। लेकिन सवाल यह है, कि आपको उबले हुए अंडे कितनी देर में खा लेने चाहिए? ज्यादातर लोग नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं। अंडा को उबालकर तो कुछ लोग ऑमलेट खाना पसंद करते हैं।

उबले हुए अंडे खाने के कई फायदे हैं

सेहत के लिए अंडा अच्छा माना जाता है। यह कई सारे पोषक तत्व से भरपूर होता है। साथ ही साथ यह शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड) होते हैं। सख्त उबले हुए अंडे प्रोटीन और पोषक तत्व का अच्छा सोर्स हैं। नाश्ते से लेकर स्नैक्स तक में अंडा सबसे शानदार है।

उबले हुए अंडे को कितने देर में खा लेना चाहिए?

अंडे को ज्यादा वक्त तक फ्रेश रखने के लिए फ्रीज में रखा जाता है। अब सवाल यह उठता है कि उबले हुए अंडे को कितनी देर में खा लेना चाहिए? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सख्त उबले हुए अंडे को आप 5-7 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं और आराम से इसे खा सकते हैं। सेहत पर इसका कोई साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिलेगा।

अंडों को उबालने के बाद अगर ज्यादा देर तक सेवन नहीं किया जा रहा, तो जरूरी है कि आप इसके छिलके को ना उतारें। क्योंकि ऐसा करने से अंडे की अंदरूनी परत खुल जाएगी और वह हवा के साथ खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में भी आ सकते हैं।

इस तरह से सुरक्षित रखा जा सकता है उबला हुआ अंडा

—जब आपने अंडे उबाल लिए हों तो इन्हें तुरंत ठंडे पानी में रख दें और ठंडा होने दें।

—जब यह ठंडे हो जाएं तो इन्हें एक सूखे कपड़े से पोछें।

—अब इन्हें आप सुरक्षित करने के लिए फ्रिज के अंदर रख सकते हैं। अगर आप इन्हें जल्दी ही फ्रीज में रख देते हैं तो यह खराब बैक्टीरिया के संपर्क में आने से बच जाते हैं। दरअसल जब उबले अंडों को 4 डिग्री से नीचे के तापमान पर रखा जाता है, तो इसमें बैक्टीरिया कम गति से बढ़ता है।

—उबले हुए अंडों को अधिक से अधिक केवल दो ही घंटे तक रूम टेम्परेचर में रहने दें। इसके बाद इन्हें फ्रिज में रख दें।

—अंडों को आप किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रख सकते हैं। साथ ही इन्हें डोर में ना रख कर अंदर के शेल्फ में ही रखें। इससे इनका तापमान एक जैसा ही बना रहेगा। जबकि फ्रिज के दरवाजों पर रखने से इनका तापमान बार - बार बदल सकता है।

—उबले अंडों को फ्रिज में रखने से आपको इनमें से बदबू आ सकती है, जो हाइड्रोजन सल्फाइड की वजह से आ रही होती है। यह गैस तब भी बनती है जब अंडों को उबाला जाता है। लेकिन यह किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं होती। ध्यान रहे कि आप उन्हें फ्रिजर में ना रखें। ऐसा करने से यह अधिक सख्त हो जाएंगे और इनका स्वाद भी थोड़ा अजीब हो सकता है।

फटे अंडे को तुरन्त खा लें

अगर आप उबले हुए अंडे का सेवन तुरंत नहीं करने वाले तो आप इसका छिलका ना उतारें। जब आपको अंडा खाना हो तभी इसके छिलके को उतारें और तुरंत खा लें। इससे यह बैक्टीरिया के संपर्क में नहीं आएगा। अगर अंडा उबालते समय फट गया है तो इसे तुरंत खा लें। इसे फ्रिज में रखने की भूल ना करें।

7 दिन तक खाने योग्य रहता है अंडा

ऐसा कई बार होता है कि अंडे को फ्रिज में रखने के बाद कुछ चीजों की वजह से इसके खराब होने का शक रहता है। लेकिन बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर का कहना है कि जब अंडे को सही तरह से स्टोर किया गया हो तो यह 7 दिन तक खाने योग्य रहता है।

इस तरह करें खराब अंडे की पहचान

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि अंडा खराब हो गया है तो आप यह देखें क्या अंडे का खोल चिपचिपा हो गया है, या इसका रंग चॉकलेटी हो गया है। ऐसा है तो अंडा खाने योग्य नहीं है। ध्यान रहे कि अगर अंडा खराब हो गया है तो इसका सेवन ना करें। ऐसा करने पर आपको डायरिया, उल्टी और जी घबराने जैसी समस्या हो सकती है।

इसके अलावा अगर आप इससे भी अंदाजा नहीं लगा पा रहे तो अंडे को फाड़ कर देखें। इसकी गंध से आपको समझ आ जाएगा कि यह खराब है या नहीं। बहुत से लोग अंडे की जर्दी के हरे रंग को देखकर इसे खराब मान लेते हैं। लेकिन यह तब होता है जब अंडे को अधिक पका दिया गया हो। इससे खाने पर मुंह का स्वाद बिगड़ सकता है। लेकिन यह खाने में सुरक्षित होता है।