World No Tobacco Day 2018 : स्पर्म की शक्ति को कमजोर करता है धूम्रपान, जाने कैसे डालता है दुष्प्रभाव

आज के समय में धूम्रपान करना एक आम बात हो गई है। धूम्रपान का ऐसा नशा लोगों में चढ़ा है कि स्कुल के बाहर चोरी से और कॉलेज के कैंपस में दोस्तों के साथ लोग पीते नजर आ ही जातें हैं। लेकिन क्या आप जानतें हैं की सिगरेट पीने की लत या धूम्रपान करना आपके कई सपनों को चकना चूर कर सकती हैं जिनकी आप को भनक तक नहीं होगी। प्रतिदिन सिगरेट पीने से आपके स्पर्म की शक्ति कमजोर होने लगती है, जिसका परिणाम लोग संतान सुख से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में कई लोग विक्की डोनर की सेवाओं का सहारा लेने पर मजबूर हो जाते हैं। चलीये हम आपको बतातें हैं कि सिगरेट पीने से महिलाओं और पुरुषो पर क्या दुष्प्रभाव होता है

# पुरुषो पर होता यह असर

- एक रिसर्च के अनुसार जब 20 सिगरेट पीने वाले लोगों के स्पर्म का टेस्ट किया गया तो पता चला कि धूम्रपान के कारण उनके स्पर्म पर इसका काफी असर पड़ा है।
- धूम्रपान करने से स्पर्म काउंट कम हो जाता है जिसके कारण विकृत स्पर्म में बढ़ोतरी होती है।
- धूम्रपान के कारण कमजोर हुए स्पर्म एग को फर्टिलाइज भी नहीं कर पाते हैं।
- धूम्रपान के कारण पुरुष की सेक्स लाइफ पर इसका असर पड़ता है।
- अधिकांश लोग सिरगेट को तनाव दूर करने का कारण मान के स्मोकिंग करते हैं।

# महिलाओं पर होता यह असर

- पुरुषों के मुकाबले धूम्रपान में महिलाएं भी कम नही है जिसका खामियाजा उन्हें इस तरह चुकाना पड़ता है।
- जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं उसके कारण धूम्रपान एवं पैसिव धूम्रपान द्वारा गर्भधारण करने की दर 40% तक कम हो जाती है।
- जिसके कारण महिला के भ्रूण की यूटेराइन रिसेप्टिविटी प्रभावित होती है।
- आपको जानकर हैरानी होगी की अधिक धुम्रपान करने वाली महिलाएं जल्दी गर्भ धारण नही कर पाती हैं उन्हें सामन्य महिला के मुकाबले गर्भ धारण करने में एक साल अधिक समय लग सकता है।
- आज के इस दौर में कुछ लोग सिगरेट दिखावे के लिए पीते हैं तो कुछ अपनी लत के कारण धूम्रपान करते हैं। लेकिन धूम्रपान के नशे में आने वाली पीढ़ी का भविष्य कमज़ोर कर रहें हैं।