Holi 2020 : बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती हैं होली के दौरान ये गलतियां

होली का त्यौंहार उत्साह और उमंग का त्यौंहार हैं जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में इसका आनंद लेने का जुनून देखा जा सकता हैं। रंगों से भरी यह होली प्यार फैलाती हैं। खासतौर से बच्चों में होली को लेकर बहुत इंतजार रहता हैं। लेकिन जरा संभलकर, बच्चों का होली पर उत्साह उनके लिए परेशानी का कारण ना बन जाए। आपको कई सावाधानियां बरतने की जरूरत है ताकि बच्चों का यह त्योहार खुशियों से भरपूर हो। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

गुब्बारों से दूर रखें

पानी से व रंगों से भरे गुब्बारों से होली खेलने में बच्चों को बहुत मजा आता है। लेकिन ये आनंद कहीं दर्द में न बदल जाए इसका ख्याल आपको रखना है। इसके लिए आप बच्चों को गुब्बारे से न खेलने की सलाह दें जबकि उन्हें पिचकारी से खेलने की सलाह दीजिए।

केमिकल कलर से बचाएं

आजकल अधिकांश केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए केमिकलयुक्त रंग बच्चों की आंखों में पहुंचकर नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए बच्चों को कलरफुल और फंकी गॉगल्स पहनाएं। इससे बच्चे स्टाइलिश भी दिखेंगे । इसके अलावा बच्चों को फुल बांह के कपड़े पहनाएं। त्वचा ढंकी रहने से वह कलर्स के संपर्क में कम आएंगे।

ऑर्गेनिक कलर का इस्तेमाल करते वक्त बरतें सावधान

ऑर्गेनिक कलर, केमिकल फ्री होते हैं। होली खेलने के दौरान अगर रंग मुंह में चला जाए तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। सिंथेटिक कलर हो या फिर ऑर्गेनिक कलर मुंह में चले जाने के कारण फूड प्वॉाजनिंग और इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।