महाशिवरात्रि के व्रत में करे इन चीजों का सेवन, नहीं आएगी कमजोरी

व्रत यानी उपवास, धर्म का साधन माना गया है। संसार के समस्त धर्मों ने किसी न किसी रूप में व्रत और उपवास को अपनाया है। व्रत के आचरण से पापों का नाश, पुण्य का उदय, शरीर और मन की शुद्धि, अभिलषित मनोरथ की प्राप्ति और शांति तथा परम पुरुषार्थ की सिद्धि होती है। उपवास पूर्ण या आंशिक हो सकता है। यह बहुत छोटी अवधि से लेकर महीनो तक का हो सकता है। व्रत के दौरन विशेष भोजन का ग्रहण किया जाता है। शरीर दैनिक कार्यों को करने में सक्षम रहता है। सुबह के समय फलाहार करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए फलों के जूस का सेवन करना चाहिए।

आज महाशिवरात्रि है। आज के दिन भक्त व्रत रख कर भगवान शिव की आराधना करते है। महाशिवरात्रि के व्रत में भी सात्विक भोजन खाना चाहिए। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो तो बिना नमक के भी यह व्रत किया जा सकता है। वरना सेंधा नमक का सेवन किया जा सकता है। इसलिए इसका प्रयोग कर सकते हैं। इस व्रत में काली मिर्च का प्रयोग कर सकते हैं। कुछ लोग इस व्रत में मूंगफली नहीं खाते, लेकिन यह आपके ऊपर है आप चाहे तो मूंगफली खा सकते हैं अथवा नहीं। इस व्रत में मीठा भी खा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन आप व्रत में कर सकते है।
महाशिवरात्रि 2020 : मनोकामना के अनुसार करें विशेष शिवलिंग की पूजा
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव का पूजन, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
महाशिवरात्रि 2020 : मनोकामना के अनुसार करें शिव का रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि 2020 : इन 8 मंत्रों से दें भगवान शिव को पुष्पांजलि
महाशिवरात्रि 2020 : इन 10 उपायों से पूर्ण होगी सभी मनोकामनाएं

- व्रत में मखाना खा सकते हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। कई लोग दूध के साथ खीर बनाकर खा सकते हैं। कुछ लोग घी के साथ फ्राई करके सूखा खाते हैं। चूंकि मखाने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं।

- व्रत में अगर नमकीन का सेवन करना हो तो आप सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पकौड़ी का सेवन कर सकते है। कुट्टू के आटे से बने भोजन से शीघ्र ऊर्जा मिलती है।

- सिंघाड़े के आटे से बने भोजन का भी आप सेवन कर सकते है। सिंघाड़े में मैंगनीज होता है जिससे पाचन तंत्र सुचारू रूप से चलता है। शरीर को प्रचुर मात्रा में फाइबर मिलते हैं जो व्रत के दौरान मददगार होते हैं।

- व्रत में आलू का भी सेवन किया जाता है। आलू का हलवा व्रत में अच्छा आहार बन सकता है। आलू को फ्राई करके खाया जा सकता है। आलू शरीर में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

- व्रत के दौरान आप साबूदाना भी खा सकते हैं। साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, साथ ही कैल्शियम व विटामिन सी भी होता है। साबुदाने के पापड़, खीर, पकौड़े, खिचड़ी आदि बनाकर खा सकते हैं। साबूदाना पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी लाभदायक है।

- व्रत के दौरान आप अगर गर्मी लगे तो आप ठंडाई भी पी सकते है। कुछ लोग तो शिवरात्रि के दिन प्रसाद स्वरूप ठंडाई में भांग मिलाकर भी पीते हैं। शिवजी को भी भांग अत्यंत प्रिय होती है, लेकिन बिना भांग के भी व्रत में ठंडाई पी जा सकती है दूध से बनी ठंडाई में कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है।