पुरुषों में प्रजनन क्षमता के साथ ही कई तरह से प्रभावी हैं लाइकोपिन, जानें इसके फायदे और आहार

जब भी सेहत की बात की जाती हैं तो पोषक तत्वों का जिक्र जरूर किया जाता हैं जिनसे शरीर को मजबूत बनाया जाता हैं। इन पोषक तत्वों की भरपाई शरीर में उचित आहार से होती हैं। आज इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं लाइकोपिन की जो एक फाइटोन्यूट्रिएंट्स है। लाइकोपिन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन यह शरीर में बहुत प्रभावी असर दिखाता हैं। यह पोषक तत्व मूल रूप से मानव शरीर द्वारा नहीं बनाया जाता है बल्कि प्लांट द्वारा उत्पादित होते हैं। लाइकोपिन के अंदर स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं लाइकोपिन से शरीर को मिलने वाले फायदे और इसकी भरपाई करने वाले आहार की जानकारी। आइये जानते हैं इसके बारे में...

जानलेवा कैंसर से बचाए

वैज्ञानिकों के अनुसार लाइकोपीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जिसे कैंसर में सबसे ज्यादा प्रभावी पाया गया है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर सेल्स को पनपने से और बढ़ने से रोकता है। रिसर्च के अनुसार स्किन कैंसर, लंग कैंसर, कोलन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि को रोकने में लाइकोपीन सक्षम है। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी करने वाले परिणाम दिखे हैं प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में। प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों के अंडकोष में होने वाला कैंसर है। इसलिए डॉक्टर्स पुरुषों को लाल रंग के फलों-सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने की सलाह देते हैं।

हड्डियों को कमजोर होने से बचाए

अब तक लोग कैल्शियम और विटामिन के को हड्डियों की मजबूती के लिए जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन लाइकोपिन भी हड्डियों में ऑक्सीडेटिव तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, जो कमजोर हड्डी की संरचना का कारण बनता है, इसलिए पुरुषों को लाइकोपिन वाले आहार का सेवन करना चाहिए। ये हड्डियों के सेल्यूलर आर्किटेक्चर को मजबूत बनाता है।

दिल की बीमारी का खतरा करे कम

लाल रंग के तमाम फलों और सब्जियों को खाने की सलाह हार्ट के रोगियों को भी दी जाती है। इसका कारण यह है कि लाइकोपीन वाले फूड्स आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लाइकोपीन के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यही दोनों वो फैक्टर हैं, जो आमतौर पर हार्ट की बीमारियों का कारण बनते हैं। इसलिए अगर आपने इन्हें कंट्रोल कर लिया, तो हार्ट की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए दिल की बीमारियों से बचे रहने के लिए आपको भी लाल रंग वाले फल-सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

प्रजनन क्षमता करें बेहतर

खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान और प्रदूषण की वजह से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होने लगती है दुनिया भर में कम से कम 10 से 15 फ़ीसदी को प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याएं सामने आई है ऐसे में लाइकोपीन पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में पॉजिटिव रिजल्ट देते हैं।

पाचन रहता है दुरुस्त

वैसे तो सभी प्रकार के फलों और सब्जियों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए इनके सेवन से पाचन बेहतर रहता है। लेकिन लाल रंग के ज्यादाकर फलों और सब्जियों में सॉल्युबल फाइबर के साथ-साथ नैचुरल वाटर भी होता है, जो आपके शरीर को ठंडा रखता है, डिहाइड्रेशन से रोकता है और पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है। पाचन क्षमता अच्छी होने से शरीर भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित कर पाता है, जिससे शरीर स्वस्थ और फिट भी रहता है।

लाइकोपिन युक्त आहार

खरबूजा


गर्मियों के मौसम में खरबूजा का सेवन किया जाता है। खरबूजा के अंदर पानी की मात्रा के साथ फोलेट, विटामिन के, पोटैशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, मैग्नीशियम पाया जाता है। खरबूजा को भी लाइकोपिन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से आप कई गंभीप बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

पपीता

पपीता एक ऐसा फल है जो अप्रैल से लेकर अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा मार्केट में उपलब्ध होता है। एक कप पपीते में करीब 1828 माइक्रोग्राम लायकोपीन पाया जाता है। इसमें काफी कम कैलोरी होती है, जो लोग इस फल से एलर्जिक हैं वे इसके सेवन से बचें।

अमरुद
अमरुद को भी लाइकोपिन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी के साथ ओमेगा-3 और फाइबर भी पाया जाता है। एक कप अमरूद में करीब 5204 माइक्रोग्राम लाइकोपिन पाया जाता है।

तरबूज

खरबूजे की तरह ही तरबूज भी गर्मियों का मौसमी फल है। बता दें कि तरबूज का सेवन डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसको खाने से कार्ब्स, नैचुरल शुगर, प्रोटीन, फाइबर और फैट मिलता है। तरबूज में करीब 4532 माइक्रोग्राम लाइकोपिन मौजूद होता है।