प्रेगनेंसी के बाद बने स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के उपाय

शरीर पर पड़ी सफेद रेखाएं पुरूषों एंव महिलाओं दोनों को हो सकती हैं। लेकिन इससे ज्यादातर महिलायें ही परेशान देखी गई हैं। स्ट्रेच मार्क्स लंबे घाव के निशान जैसे होते हैं जो कि आमतौर पर पैर, हाथ, पृष्ठ भाग पर तथा छाती एवं पेट में होते हैं। ये निशान सामान्य से ज़्यादा सफ़ेद होते हैं एवं इनके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ कारण हैं प्रेग्नेंसी, बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियों का विकसित होना तथा वज़न का बढ़ना आदि। प्रेगनेंसी के दौरान जैसे जैसे गर्भ का विकास होता जाता है स्ट्रेच मार्क्स साफ़ नज़र आने लगते हैं। होने वाली माँ को गर्भधारण से जितनी ख़ुशी मिलती है, डिलीवरी के बाद यही प्रेगनेंसी के निशान परेशानी का सबब बन जाते हैं और जिसकी वजह से कई ड्रेसेस को पहनने में झिझक होने लगती है। अगर आप के साथ भी कुछ ऐसा ही है, तो चिंता मत कीजिये आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के उपायों के बारे में। तो आइये जानते हैं।

* केस्टर ऑयल : केस्टर ऑयल यानि अरंडी का तेल त्वचा की समस्याओं के उपचार के लिए काफी प्रभावशाली है। आप बस स्ट्रेच मार्क्स वाले क्षेत्रों में अरंडी के तेल के साथ मालिश करें। मालिश के बाद एक गर्म तौलिया या गर्म बोतल से उस क्षेत्र में गर्माहट दें। लगातार करने से आपके निशान मिट जाएंगे।

* अंडे का सफ़ेद भाग :
अंडे के बाहरी भाग में मौजूद प्रोटीन स्ट्रेच मार्क्स ठीक करने में काफी सहायक होता है। 2 कच्चे अंडे लें और उन्हें तोड़कर अंडे का सफ़ेद भाग अलग कर लें। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित भाग पर लगाएं। जैसे ही अंडे का बाहरी भाग पूरी तरह सूख जाए,इसे धोकर एक हल्का मॉइस्चराइज़र प्रयोग करें।

* एलोविरा : एलोवेरा में औक्सिन और गिब्बेरोल्लिंस जैसे कंपाउड्स पाये जाते हैं जो नए सेल्स के विकास को उत्तेजित कर त्वचा के निशान को जल्दी और स्वाभाविक तरीके से बहुत कम कर देते हैं। इसलिए कहा जाता हैं कि एलोवेरा स्किन क्लींजर का भी काम करता है।

* नींबू
: नींबू का रस भी कारगर है। पानी में मिलाकर नींबू का रस लगाएं। दो से तीन मिनट में हटा दें। इसी तरह आलू का रस काम करता है। आलू में ऐसे विटामिन और मिनरल होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को बढऩे में मदद करते हैं।

* चीनी : 1 चम्मच चीनी में बादाम का तेल और नींबू के रस की कुछ बूँदें मिलाकर उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से काफी प्रभावी असर होता है। इस प्रक्रिया को लगातार 1 महीने तक प्रयोग में लाने पर प्रभाव देखने को मिलता है।

* आलू का रस
: आलू का रस बेजान त्वचा में जान डालने वाला खनिज और विटामिन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें स्टार्च की भरपूर मात्रा होती है जो एजिंग की तरह काम कर चेहरे पर पड़ रही झुर्रियों को दूर करता है और त्वचा को निखारने का काम करता है।

* कोकोआ बटर
: प्रेग्नेंसी में पडे़ स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए कोकोआ बटर का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। यह त्वचा को नम कर के डैमेज हुए टिशू को सही करता है।