माँ बनने की चाहत को पूरा करेंगे ये 5 आहार, बढ़ाते है महिलाओं में फर्टिलिटी

किसी भी महिला के लिए माँ बनना किसी सपने के सच होने जैसा होता हैं जो महिला को पूर्ण करता हैं। लेकिन आजकल के बढ़ते काम के बोझ, तनाव और संतुलित आहार ना ले पाने की वजह से महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगा हैं और उनके माँ बनने की चाहत पूरी नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही अपने खानपान में भी बदलाव लाने की जरूरत होती हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने का काम करते हैं। तो आइये जानते है इन आहार के बारे में...

ताजे फल

अच्छे स्वास्थ्य में फलों का महत्वपूर्ण योगदान होतं हैं। फलों का नियमित रूप से सेवन फर्टिलिटी लेवल बढ़ाने में मददगार होता है। संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और किवी फ्रूट जैसे फलों का रोजाना सेवन करें। इनमें मौजूद विटामिन सी आपको जल्दी कंसीव करने में मदद करता है।

फाइबर युक्त आहार

अपने भोजन में फाइबर युक्त आहार लें जैसे कि साबुत अनाज, गेहूं की रोटियां, ब्राउन राइस और बींस को जरूर शामिल करें। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ फर्टिलिटी को भी बेहतर बनाता है। इसलिए अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं तो अपनी डाइट में इस पोषक तत्व का होना बेहद जरूरी है।

हरी पत्तेदार सब्जियां


हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से प्रजनन अंग स्वस्थ बनते हैं। हरी सब्जियों में मौजूद आयरन, फॉलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स महिला को कंसीव करने में मदद करता है और साथ ही ये आपके होने वाले बच्चे को भी स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड गर्भावस्था के दौरान मातृ टिश्यु को बढ़ाने के काम आता है।

सूखे मेवे

मेवों में आवश्यक विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये गर्भावस्था के दौरान आपकी पोषण संबंधी सारी जरुरतों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। जल्दी कंसीव करने के लिए सूखे मेवों को डाइट में शामिल करना मददगार होता है। इनमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद होता है।

दूध

दूध में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी अधिक मात्रा होती है। दूध में मौजूद प्रोटीन की मदद से फर्टिलिटी हॉर्मोन जल्दी बनने में मदद मिलती है। माना जाता है कि हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट फर्टिलिटी की उम्मीद ज्यादा बढ़ा देते हैं।