फायदे : बच्चों के लिए गुणकारी है बकरी का दूध

बकरी का दूध बहुत से लोगों को भले ही पसंद न हो लेकिन इसके फायदे बहुत हैं। औषधीय गुणों के कारण यह विशेष गंध वाला होता है। इसे अब आम लोग भी समझने लगे हैं। इसीलिए डेंगू जैसे रोगों के मरीजों के लिए इसकी मांग बढ़ने लगी है। बकरी का दूध हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बात अक्सर पुराने समय से ही कही आ रही है जिसे आज डॉक्टर भी सच मानते हैं। आमतौर पर लोग पाचन की समस्या से जूझते हैं। कहते हैं रोजाना गाय या भैंस का दूध पीने से पेट की समस्याएं खत्म होती हैं। लेकिन अगर बकरी का दूध पियें तो पेट की परेशानियों के अलावा कई परेशानियों से निजात मिलेगी। जानें और क्या लाभ हैं बकरी के दूध के।

# शिशु के लिए लाभदायक : बकरी का दूध माँ के दूध के बराबर होता है। यदि किसी कारण से शिशु को माँ का दूध नहीं मिल पाता है तो उन्हें बकरी का दूध पिलाया जाता है। यह दूध आसानी से पच जाता है जिससे पाचन संबंधी कोई भी परेशानी नहीं होती है। बकरी के दूध से शिशु को सम्पूर्ण पोषण मिलता है।

# डेंगू रोग में : डेंगू रोग में जब प्लेटलेट्स एक दम से कम होने लगे तो बकरी का दूध बहुत फायदा करता हैं। प्लेटलेट्स बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में बकरी का दूध बहुत फायदेमंद हैं। और इसी एक गुण की वजह से डेंगू रोग के दिनों में ये दूध शहर में लोग हज़ार रुपैये लीटर तक भी लोग खरीदते हैं।

# वजन कम करने के लिए : वजन कम करने की चाह रखने वालो को बकरी का दूध पीना काफ़ी फयदेमंद होता हैं। इसकी वजह हैं इसमे मौज़ूद फॅटी एसिड जो बॉडी की ज़रूरत के हिसाब से फेट ओब्सर्व करता हैं। साथ, ही बॉडी के लिए ज़रूरी न्यूट्रियेंट्स की सप्लाइ करता हैं।

# मजबूत हड्डियों में :
कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। बकरी का दूध पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है, और इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

# एचआईवी के रोग में
: बकरी के दूध में मौजूद गुण से एचआईवी एड्स से पीडि़त मरीजों को लंबे समय तक बचाया जा सकता है। सीडी 4 काउन्टस को बढ़ाता है बकरी का दूध। जो एचआईवी पीडि़त रोगीयों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।