वर्क फ्रॉम होम से होने लगा हैं गर्दन और कंधे में दर्द, ये 2 व्यायाम दिलाएंगे आराम

लॉकडाउन के इस समय में अधिकतर कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया हैं जिसमें घर रहकर ही काम किया जाना हैं। यह कई लोगों के लिए सुविधा बना हैं तो कई लोगों के लिए परेशानी का कारण भी। जी हां, कई लोगों को सही व्यवस्था ना बैठ पाने की वजह से गर्दन और कंधे में दर्द की समस्या होने लगी हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए 2 व्यायाम लेकर आए हैं जिनकी मदद से गर्दन और कंधे में दर्द की समस्या का निवारण हो पाएगा। तो आइये जानते हैं इन व्यायाम के बारे में।

चिनटक्स

इसे करने के लिए घर की किसी भी दीवार के सहारे खड़े हो जाइए। इसके बाद अपनी ठोढ़ी को चेस्ट की तरफ लेकर जाने की कोशिश करें। हाथों का सहारा लेते हुए सिर को नीचे करें। इस वक्त ध्यान रहे कि आपके घुटने न मुड़े हों। थोड़ी देर इस पोजिशन में रहने से आपको गर्दन में खिंचाव महसूस होगा। इस स्थिति में कुछ देर रहने के बाद वापस से ठीक तरीके से खडे़ हो जाएं। रोजाना इसे 10 बार करें। ऐसा करने से आपको गर्दन के दर्द से जल्द राहत मिल सकती है।

डोर-वे पेक्टोरल

इसे करने के लिए कमरे के दरवाजे में दोनों हाथों को फैलाकर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद सीधे पैर को आगे करें। अपने हाथों को घुमाएं ताकि आप हथेलियों को दरवाजे के आसपास की दीवार पर रख सकें। इसके बाद शरीर को आगे की ओर फैलाते हुए दरवाजे की ओर झुक जाएं। ऐसा करने से आपको चेस्ट और कंधों में खिंचाव महसूस होगा। 20 सेकेंड तक इस पोजिशन में रहने के बाद वापस से सही तरीके से खड़े हो जाएं। नियमित तौर पर डोर वे पेक्टोरल का अभ्यास करने से आपको कंधों और गर्दन में होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है।