कोरोना वायरस (Coronavirus) के जानलेवा खतरे से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपयोग कर रहे है। सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से बचने के लिए कई टिप्स वायरल हो रहे है। हालाकि, इनमे से कुछ गलत भी है और जो सही लग रहे है उनको लेकर भी कई तरह के सवाल मन में उठ रहे है। ऐसे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें यह बताया जा रहा है कि पानी पीकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। पोस्ट में कहा गया है कि मुंह और गले को हमेशा गीला रखना चाहिए और हर 15-20 मिनट में गर्म पानी पीना चाहिए। इसके पीछे तर्क भी दिया जा रहा है। जिसमे कहा जा रहा है कि गर्म पानी पिने से हमारी ग्रासनली से वायरस साफ हो जाएंगे और फिर पेट में जाकर एसिड से मर जाएंगे।
ऐसे में लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन ऐंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में एपिडेमोलॉजिस्ट कल्पना सबापैथी ने बीबीसी फ्यूचर का कहना है कि संक्रमण किसी एक वायरल कण से नहीं बल्कि हजारों या लाखों पार्टिकल्स के संपर्क में आने से होता है इसलिए ग्रासनली से कुछ की सफाई से बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इस थ्योरी की एक ये भी दिक्कत है कि इसमें केवल संभावना है कि आप सारे वायरस को अपने पेट तक पहुंचाकर मार सकें। आप तब तक अपनी नाक से भी कुछ वायरस अपने भीतर ले जा चुके होंगे। अगर ये भी मान लें कि वायरस आपकी नाक या ग्रासनली तक नहीं पहुंच पाया तो भी ये आपके शरीर में अन्य तरीकों से भी पहुंच सकता है। कई लोग अपनी आंखों को छूकर भी संक्रमण अपने शरीर के भीतर पहुंचा सकते हैं।
वैसे भी मुंह के जरिए कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का मुख्य तरीका नहीं है। किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकली छींटों को सांस में लेने से कोरोना वायरस ज्यादा फैलता है।
डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ मरीजों में उल्टी या दस्त जैसे लक्षण दिख रहे हैं। चीन के कुछ एक्सपर्ट्स ने आगाह भी किया है कि ये पाचन तंत्र के संक्रमित होने के भी संकेत हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 से संक्रमित 50% लोगों के मल में भी वायरस मौजूद पाया गया है। पानी पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण रुकने को लेकर अभी तक कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।