अल्सर की समस्या देती हैं असहनीय पीड़ा, आराम पाने के लिए करें इनका सेवन

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों को बार-बार पेट में दर्द उठने लगता हैं जो कि अल्सर की समस्या का संकेत हैं। अल्सर की समस्या में पेट में जख्म हो जाने के कारण पीड़ा होती हैं। खून की उलटी, एसिडिटी रिफ्लेक्शन, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, पाचन प्रक्रिया का धीरे काम करना अल्सर के लक्षण होते हैं। इस समस्या का सही इलाज हैं आपकी सही डाइट जो आपको राहत दिलाने में मदद करती हैं। तो आइये जानते हैं उन आहार के बारे में जो पेट में अल्सर होने के दौरान खाना चाहिए।

विटामिन ए युक्त आहार

अल्सर की समस्या में विटामिन ए युक्त पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। यह अल्सर को कम करने के साथ उसे रोकने में मदद करता है। ऐसे में शकरकंद, पालक, गाजर, अंडा, दूध, पीली या नारंगी सब्जियां, पालक, पपीता, दही, सोयाबीन और पत्तेदार हरी सब्जियां का सेवन करना चाहिए।

फाइबर युक्त पदार्थ

रिसर्च के अनुसार फाइबर युक्त आहार पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से पेट फूलना, दर्द या एसिड की मात्रा कम होने में राहत मिलती हैं। यह खाना जल्दी पचाने के साथ कब्ज, गैस आदि समस्या से राहत दिलाता हैं। पेट में अल्सर होने की शिकायत पर फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि सेब, नाशपाती, दलिया, ओटमील, अंकुरित अनाज, आदि का सेवन करने से इसे रोकने में मदद मिलती हैं।

प्रोबायोटिक

यह हमारे शरीर में होने वाले अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करता हैं। इसके सेवन से हमारी पाचन शक्ति में सुधार होने के साथ वजन और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती हैं। यह दही में अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इडली, डोसा, ढोकला और उत्तपम भी प्रोबायोटिक के अच्छे स्त्रोत हैं। यह शरीर में एच नाम के खराब बैक्टीरिया से लड़ने में अल्सर की मदद करता है। यह पेट संबंधी बीमारियों के साथ पाइलोरी, तनाव, कोलाइटिस आदि समस्या से राहत दिलाता हैं।