बर्थडे स्पेशल - फर्श से अर्श की कहानी कहती रजनीकांत का जीवन, जानिए कुछ रोचक बाते

तमिल सिनेमा में भगवान का दर्जा प्राप्त रजनीकांत का 12 दिसंबर को जन्मदिन होता हैं, कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में 12 दिसंबर 1950 को जन्मे रजनीकांत को उनके दीवाने किस हद तक चाहते हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब साल 2011 में रजनीकांत बीमार पड़े थे तो लोगों ने खान-पीना छोड़ दिया था। आपको जानकर हैरत होगी कि एशिया में जैकी चैन के बाद रजनीकांत ही सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कलाकार हैं।

फर्श से अर्श की कहानी कहती रजनीकांत की जीवनी हर किसी के लिए आदर्श है। एक सिंपल से बस कंडक्टर से अपनी जीवन की शुरूआत की थी और आज वो सबके लिए एक मिसाल बन चुके है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनसे जुडी कुछ रोचक बाते बताने जा रहे है।

*रजनीकांत को फ़िल्मों में पहला ब्रेक 25 साल की उम्र में मिला था। इस तमिल फ़िल्म का नाम है, 'अपूर्वा रागांगल'। मजेदार बात यह है कि इस फ़िल्म में वह लीड रोल में नहीं थे। इस फ़िल्म में लीड रोल कमल हासन ने निभाया है। रजनीकांत का इस फ़िल्म में एक छोटा-सा किरदार था, जिसे शायद ही किसी ने नोटिस किया होगा।

*साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन ने लगभग 18 फिल्मों में काम किया है।

*रजनीकांत ने बॉलीवुड में फ़िल्म ‘अंधा कानून’ से डेब्यू किया। रजनीकांत साल 1988 में आई एक अंग्रेजी फ़िल्म ‘एडवेंचर ब्लडस्टोन’ में भी दिखे। सुपरस्टार रजनी ने तमिल, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू के अलावा बंगाली फ़िल्म ‘भाग्य देवता’ में भी काम किया है।

* रजनीकांत को उनके चाहने वाले भगवान की तरह पूजते हैं। रजनी भी अपने फैंस की भावनाओं का हमेशा ख्याल रखते हैं! आज से 24 साल पहले चेन्नई में उनका जन्मदिन मनाकर कुछ फैंस अपने घर लौट रहे थे, लेकिन उसी दौरान एक दुर्घटना हुई, जिसमें उनके तीन फैंस की मौत हो गई। तब से रजनीकांत अपना जन्मदिन चेन्नई में नहीं मनाते हैं, वो इस दिन चेन्नई से कहीं बाहर चले जाते हैं!

* वर्ष 2014 में रजनीकांत छह तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड्स से नवाजे गए, जिनमें से चार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और दो स्पेशल अवार्ड्स फॉर बेस्ट एक्टर के लिए मिले।

*कई अवार्ड अपने नाम कर चुके रजनीकांत को साल 2000 में भारत सरकार ने पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा।