डेढ़ साल के अफेयर के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी से रचाई शादी, परिवार ने जताया विरोध

महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली मोनालिसा ने आखिरकार अपने प्रेमी फरमान खान संग शादी रचाई। बुधवार को केरल के अरुमानूर मंदिर में आयोजित इस शादी में मीडिया, फैंस और कई नेता मौजूद रहे। शादी की रस्में पूरी होने के बाद मोनालिसा और फरमान ने भगवान के सामने माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लिया।

इस खास मौके पर केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन, और सांसद ए. ए. रहीम भी मौजूद थे। ए. ए. रहीम ने शादी के महत्व को बताते हुए कहा कि यह केरल में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। उन्होंने कहा, “शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, और यह स्वर्ग केरल है। हम इस खुशी के मौके पर उनके साथ हैं।”

शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने भी इस अवसर को राज्य के लिए गौरव का पल बताया और केरल की सामाजिक सद्भावना की परंपरा की सराहना की।

मोनालिसा का ब्राइडल लुक

शादी के दिन मोनालिसा ने लाल साड़ी और लाल वरमाला पहनकर शानदार लुक दिखाया। मांग में सिंदूर, नेकलेस और साइड पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ उनका अंदाज बेहद खूबसूरत नजर आया। फरमान सफेद शर्ट और मुंडू में बहुत ही सिंपल और ट्रेडिशनल दिख रहे थे। दोनों साथ में हाथ में हाथ डाले चलते नजर आए।
परिवार का विरोध और सुरक्षा की मांग

मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान महाराष्ट्र से हैं। दोनों डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन परिवार इस शादी के खिलाफ था। परिवार के विरोध के चलते मोनालिसा और फरमान ने केरल में शरण ली। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोनालिसा तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं।

पुलिस के अनुसार मोनालिसा ने बताया कि उनके पिता विजय सिंह भोसले उन पर अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का दबाव बना रहे थे। हालांकि कोई शारीरिक उत्पीड़न का मामला दर्ज नहीं हुआ क्योंकि मोनालिसा बालिग हैं और उन्हें कानूनी अधिकार है कि वे अपनी पसंद से शादी करें। पुलिस ने यह स्थिति उनके पिता को भी स्पष्ट कर दी।

पिता के साथ जाने से इंकार

शुरुआत में परिवार ने मोनालिसा को नाबालिग बताकर शादी का विरोध किया। लेकिन पुलिस की जांच में पुष्टि हुई कि मोनालिसा 18 साल की हैं। बताया जाता है कि पिता केरल आए थे ताकि मोनालिसा उन्हें वापस ले जाएं, लेकिन उन्होंने हवाई अड्डे जाने से इंकार कर दिया।

महाकुंभ में वायरल हुई थीं मोनालिसा


मोनालिसा महाकुंभ में माला बेच रही थीं। इस दौरान उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। यही मौका उनके लिए करियर का टर्निंग पॉइंट बना। फोटो वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम मिलने लगा।

मोनालिसा का वर्कफ्रंट

मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ है, जिसका ट्रेलर फरवरी 2026 में रिलीज़ किया गया। इसके लिए मोनालिसा ने कड़ी मेहनत की और फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वे निर्देशक पी. बिनु वर्गीज की मलयालम फिल्म ‘नगम्मा’ की शूटिंग भी कर रही हैं।