‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को कानूनी विवाद, प्रोपेगैंडा आरोप और राजनीतिक विरोध के बीच 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। शुरुआती अंतरिम रोक के बावजूद, विपुल अमृतलाल शाह की प्रोडक्शन वाली यह फिल्म अब औपचारिक रूप से सफल मानी जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है और लगातार प्रॉफिट कमाती जा रही है। आइए जानते हैं, रिलीज़ के 12वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई दर्ज की।
‘द केरल स्टोरी 2’ ने 12वें दिन कितनी कमाई की?सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के बाद यह इस साल की दूसरी बड़ी सक्सेसफुल फिल्म बन गई है। फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद नई और कुछ पुरानी फिल्मों पर दबदबा बनाए हुए है और हर दिन एक करोड़ से अधिक कमाई कर रही है। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है।
पहले हफ्ते में ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 22.34 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद दूसरे हफ्ते के आंकड़े इस प्रकार रहे:
8वें दिन: 2.70 करोड़
9वें दिन: 3.75 करोड़
10वें दिन: 3.30 करोड़
11वें दिन: 1.95 करोड़
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज़ के 12वें दिन फिल्म ने 2.12 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की 12 दिनों की कुल नेट कमाई 36.97 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 43.22 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘द केरल स्टोरी 2’ ने ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़ारिलीज़ के 12वें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म ने 36.97 करोड़ रुपये की कमाई कर अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ (लाइफटाइम कलेक्शन 36.25 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। इस सफलता के साथ यह फिल्म साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
‘द केरल स्टोरी 2’ के बारे मेंफिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर हैं विपुल अमृतलाल शाह।
फिल्म की स्टार कास्ट में प्रमुख किरदार निभाए हैं:
उल्का गुप्ता – सुरेखा (केरल की IAS उम्मीदवार)
अदिति भाटिया – दिव्या (राजस्थान की डांसर)
ऐश्वर्या ओझा – नेहा (मध्य प्रदेश की एथलीट)
सपोर्टिंग स्टार कास्ट में शामिल हैं सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला और युक्तम खोसला।