न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस अमीर अपराधी के पास इतना पैसा कि चूहे ही कुतर देते थे अरबों रुपये

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अमीर अपराधी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पास इतना पैसा था कि उसके अरबों रुपये तो चूहे ही कुतर देते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Mar 2020 9:43:49

इस अमीर अपराधी के पास इतना पैसा कि चूहे ही कुतर देते थे अरबों रुपये

इस दुनिया में कई तरह के स्वभाव के लोग हैं जिनमे कुछ अच्छे हैं तो कुछ बुरे। ऐसे ही कई लोग आपराधिक स्वभाव वाले भी हैं। इतिहास में कई ऐसे शख्स हुआ हैं जो अपने अपराधों के चलते दुनियाभर में जाने जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अमीर अपराधी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पास इतना पैसा था कि उसके अरबों रुपये तो चूहे ही कुतर देते थे। इस अपराधी का नाम था पाब्लो एस्कोबार। साल 1993 में उसकी मौत हो गई थी। एस्कोबार को 'किंग ऑफ कोकीन' कहा जाता था। उसका दावा था कि कोलंबिया के सभी नेता उसकी जेब में रहते थे, यानी उसने उन्हें अपने पैसों से खरीद लिया था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1989 में प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने पाब्लो एस्कोबार को दुनिया का सातवां सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया था। उसकी अनुमानित व्यक्तिगत संपत्ति 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 1875 अरब रुपये बताई गई थी। उसके पास असंख्य लग्जरी गाड़ियां थीं और सैकड़ों घर थे।

weird news,weird information,worlds richest criminal,pablo escobar,colombian drug lord,king of cocaine

पाब्लो एस्कोबार का एक किस्सा बहुत ही प्रसिद्ध है। कहते हैं कि साल 1986 में उसने कोलंबिया की राजनीति में प्रवेश करने का प्रयास किया था। इसके लिए उसने देश के 10 बिलियन डॉलर यानी करीब 750 अरब रुपये के राष्ट्रीय कर्ज को चुका देने की पेशकश रखी थी। इसके अलावा उसका एक और किस्सा ये है कि एक बार वो कहीं सफर कर रहा था। रास्ते में उसे ठंड लगी तो उसने गर्मी के लिए दो मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये की नकदी ही जला दी। पाब्लो एस्कोबार को कोकीन का अबतक का सबसे चालबाज सौदागर के अलावा विश्व इतिहास में सबसे अमीर और सबसे कामयाब अपराधी माना जाता है। यहां तक अमेरिकी सरकार भी उससे परेशान हो गई थी, क्योंकि उसने पूरे अमेरिका में अपने कोकीन का कारोबार फैला रखा था।

पाब्लो के भाई रॉबर्टो एस्कोबार के मुताबिक, सिर्फ रुपयों की गड्डियों को बांधने के लिए वो हर हफ्ते 1000 डॉलर यानी करीब 75 हजार रुपये का रबर बैंड खरीदता था। कहते हैं कि वो अपनी नकदी की गड्डियों को अपने भंडारगृहों में रखता था, जहां प्रति वर्ष उसकी आय का 1 बिलियन डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 75 अरब रुपये चूहे खा जाते थे।

weird news,weird information,worlds richest criminal,pablo escobar,colombian drug lord,king of cocaine

कहते हैं कि पाब्लो ने कोलंबिया के सरकारी कर्मचारियों के प्रति एक ही उसूल अपना रखा था, 'या तो रिश्वत लो या फिर गोली खाओ'। उसने ऐसे ही कई लोगों को मौत के घाट उतारा था। पाब्लो के इसी क्रूर रवैये और अपना वर्चस्व कायम रखने के चक्कर में उसके कई दुश्मन बन गए थे। कहते हैं कि उसकी वजह से ही कोलंबिया दुनिया का 'मर्डर कैपिटल' बन गया था। देश में निरंतर संघर्ष के चलते हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

पाब्लो एस्कोबार पर कई बार यह आरोप भी लगाया गया कि 19 अप्रैल आंदोलन के लेफ्ट विंग गुरिल्लाओं, जिन्हें 'एम-19' भी कहा जाता है, ने साल 1985 में कोलंबियाई सुप्रीम कोर्ट पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं, उसका नेतृत्व किया था। इस हमले में अदालत के आधे न्यायाधीशों की मौत हो गई थी। हालांकि पाब्लो एस्कोबार कोलंबियाई सरकार और अमेरिका के लिए जहां एक दुश्मन था, वही कोलंबिया के शहर मेडेलिन में वह 'रॉबिन हुड' की भूमिका में था। वह आवास परियोजनाओं और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के माध्यम से अक्सर गरीबों में पैसे बांटता रहता था। मेडेलिन के गरीब लोगों के लिए वह किसी नायक से कम नहीं था।

दो दिसंबर 1993 को गोली लगने से पाब्लो की मौत हो गई, लेकिन इसको लेकर भी कई विवाद हैं। कई लोग मानते हैं कि पाब्लो की मौत कोलंबिया पुलिस की गोली से हुई थी, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि उसने आत्महत्या की थी। पाब्लो के ऊपर कई किताबें लिखी जा चुकी हैं और कई फिल्में भी बन चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग