Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डर का अहसास करवाती हैं दुनिया की ये 5 जगहें, खतरे से खाली नहीं यहां जाना

आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही खौफनाक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर ही शरीर में सिहरन दौड़ पड़ती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Jul 2019 6:52:07

डर का अहसास करवाती हैं दुनिया की ये 5 जगहें, खतरे से खाली नहीं यहां जाना

यह दुनिया बहुत ही विचित्र है जहां कई खूबसूरत जगहें हैं जो दिल को सूकून पहुंचाती हैं तो कई ऐसी जगहें भी हैं जो डर का अहसास करवाती हैं। जी हाँ, इस दुनिया में ऐसी कई खतरनाक जगहें हैं जो खतरे से खाली नहीं हैं और यहाँ जाने की सोचना अपने में ही एक बहादुरी का काम हैं। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही खौफनाक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर ही शरीर में सिहरन दौड़ पड़ती हैं। तो आइये जानते हैं इन अनोखी और डरावनी जगहों के बारे में...
weird places,most dangerous places,dreadful places,worlds dangerous places,weird news,weird story,omg,omg news in hindi स्पेन का रॉयल पाथ
दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है स्पेन का यह रॉयल पाथ। यह अलोरा नाम के एक गांव के पास जॉर्ज एल चोरो के बगल में बना हुआ है। यह खतरनाक रास्ता 300 से 900 फीट की उंचाई पर है। इसकी लंबाई 1.8 मीटर और चौड़ाई मात्र तीन फीट है। इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन रोमांच के शौकीन पर्यटक यहां आते रहते हैं। इस जगह से गिरकर मरने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। weird places,most dangerous places,dreadful places,worlds dangerous places,weird news,weird story,omg,omg news in hindi स्नेक आइलैंड
ब्राजील में भी एक खतरनाक जगह है, जिसे स्नेक आइलैंड यानी 'सांपों का घर' कहा जाता है। यह आइलैंड सांपों से भरा पड़ा है। यहां दुनिया के सबसे खतरनाक सांप पाये जाते हैं। ब्राजील की नेवी ने यहां लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा रखा है। weird places,most dangerous places,dreadful places,worlds dangerous places,weird news,weird story,omg,omg news in hindi जापान का खूनी पोखर
ये है जापान का 'खूनी पोखर', जो यहां की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इस पोखर में तैरना मना है, क्योंकि इसक तापमान 194 डिग्री फारेनहाइट यानी 90 डिग्री सेल्सियस रहता है। दरअसल, इस पोखर में लोहे और नमक की मात्रा काफी होती है और इसका पानी खूनी लाल रंग का होता है। पानी की सतह से भाप वाष्पित होती रहती है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह नर्क का द्वार हो। weird places,most dangerous places,dreadful places,worlds dangerous places,weird news,weird story,omg,omg news in hindi राम्री द्वीप
म्यांमार के पास ही स्थित है राम्री द्वीप, जहां खारे पानी कि कई झीलें हैं और ये खतरनाक मगरमच्छों से भरी पड़ी हैं। कहते हैं कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना के 1000 जवान ब्रिटिश सैनिकों से बचने के लिए इस द्वीप पर पहुंच गए थे, लेकिन उनमें से अधिकतर इस आइलैंड पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों का शिकार बन गए। सिर्फ 20 सैनिक ही यहां से जिंदा वापस लौटे थे। weird places,most dangerous places,dreadful places,worlds dangerous places,weird news,weird story,omg,omg news in hindi मियाकेजीमा इजू आइलैंड
जापान का मियाकेजीमा इजू आइलैंड इतना खतरनाक है कि यहां सांस लेना भी मुश्किल होता है। इस आइलैंड पर जिंदा रहने के लिए लोगों को हमेशा गैस मास्क लगा कर रखना पड़ता है, क्योंकि यहां के वातावरण में जहरीली गैसों की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर तक पहुंच गयी है। यहां का ओयामा ज्वालामुखी हमेशा फूटता रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology