न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़की जिसके पांव से निकल रही हैं कीलें, डॉक्टर भी नहीं पता लगा पा रहे इसका कारण

फतेहपुर खागा के सेमरहा गांव की अनुसुइया के पैर से पांच साल से बिना नोक की दो से ढाई इंच लंबी लोहे की कीलें निकल रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Feb 2019 4:34:13

लड़की जिसके पांव से निकल रही हैं कीलें, डॉक्टर भी नहीं पता लगा पा रहे इसका कारण

देश-दुनिया में आए दिन ऐसी कई खबरें सामने आती हैं जिनको सुनकर डॉक्टर और वैज्ञानिक भी अचंभे में पड़ जाते हैं और उनके पीछे का राज जानने की कोशिशों में लग जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसके अनुसार एक महिला के पांव से कीले निकल रही है और इसके पीछे का पूरा माजरा डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे हैं। तो आइये जानते है इस पूरी घटना के बारे में।

फतेहपुर खागा के सेमरहा गांव की अनुसुइया के पैर से पांच साल से बिना नोक की दो से ढाई इंच लंबी लोहे की कीलें निकल रही हैं। पांच साल से इनकी चुभन से युवती परेशान है। पहले तो कभी-कभार ही ऐसा हो रहा था। इधर, सप्ताह में एक या दो बार यह वाक्या हो रहा है। डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है।

bleeding nails from feets,weird disease,weird story

अविवाहित अनुसुइया (33) के पिता कील निकलने वाली घटना के कुछ दिन बाद से साधु वेश धारण कर घर छोड़कर जा चुके हैं। मां बचपन में ही गुजर गई थी। अनुसइया इकलौते भाई अवधेश और भाभी प्रेमकली के साथ रहती है। सबसे पहले पांच मई 2012 को घुटने के नीचे बायां पैर पका, फिर लोहे की एक कील असहनीय दर्द के साथ बाहर निकली। अब तो ऐसा अक्सर होता है।

अनुसुइया को सदर अस्पताल आई तो डाक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर किया। सदर अस्पताल के फिजीशियन डॉ। केके पांडेय ने कहा कि लोहे से टिटनेस होता है। अगर युवती के शरीर से पांच साल से लोहे की कीलें निकल रहीं हैं, तो यह घटना किसी अजूबे से कम नहीं। उधर, हैलट के सर्जरी विभाग के हेड डॉ। संजय काला का कहना है कि जांच की जा रही है। एक्सरे में पैरों के अंदर तमाम कीलें दिख रही हैं।

कानपुर के लाला लाजपतराय चिकित्सालय (हैलट) में अनुसुइया का इलाज चल रहा है। अनुसुइया की बीमारी सुनकर डॉक्टर चकित रह गए। महिला के पैरों में इतनी कीलें कहां से आ रहीं हैं, इसका जवाब परिजन भी नहीं बता पा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप