न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माता का अनोखा मंदिर जो मुसीबत आने से पहले कर देता है सचेत

माता खीर भवानी के मंदिर के बारे में कहाँ जाता है की कोई आपदा आने से पहले इस मंदिर के कुंड के पानी का रंग काला हो जाता हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Apr 2018 5:09:41

माता का अनोखा मंदिर जो मुसीबत आने से पहले कर देता है सचेत

भारत में कई देवी-देवताओं के मंदिर हैं। हर मंदिर अपना विशेष महत्व रखता हैं। मंदिर में देवी-देवताओं के भक्त प्राथना करते है कि वे आने वाली विपदाओं से बचाते रहे। और ऐसा होता भी है कि अगर कोई विपदा आने वाली होती है तो भगवान अपने संकेत देते हैं। जैसे कश्मीर में स्थित माता खीर भवानी का मंदिर। जहां के बारे में कहाँ जाता है की कोई आपदा आने से पहले इस मंदिर के कुंद के पानी का रंग काला हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी के बारे में।

श्रीनगर से 27 किलोमीटर दूर तुल्ला मुल्ला गांव में स्थित खीर भवानी मंदिर के चारों ओर चिनार के पेड़ और नदियों की धाराएं हैं, जो यहां की सुंदरता को बढाते हैं। मंदिर का नाम ये पड़ा क्योंकि यहां प्रसाद के रूप में भक्तों द्वारा केवल एक भारतीय मिठाई खीर और दूध ही चढ़ाया जाता है। अद्भुत है इस मंदिर का कुंड, देश पर संकट आने से पहले ही पानी हो जाता है काला। ऐसी मान्यता है कि किसी प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी के सदृश, आपदा के आने से पहले ही मंदिर के कुंड का पानी काला पड़ जाता है। खीर भवानी मंदिर श्रीनगर के तुल्लामुला में स्थित है। खीर भवानी मंदिर यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है तथा यह मंदिर माता रंगने देवी को समर्पित है।

weird temple,weird stories,mata kheer bhawani,srinagar

एक कथा के अनुसार रामायण काल में भगवान श्री राम ने अपनी पत्नी सीता जी को रावण के चंगुल से मुक्त कराने के लिए लंका पर चढ़ाई करने का निश्चय किया। राम जी ने अपनी सारी सेना के साथ रावण के राज्य लंका पर हमला बोल दिया और युद्ध आरंभ हो गया। कहा जाता है कि उस समय देवी राघेन्या जी लंका में निवास कर रही थीं और जब युद्ध आरंभ हुआ तो उन्होंने हनुमान जी से कहा कि अब वह यहां पर रह नहीं सकतीं व उनका समय समाप्त हो चुका है। अत: वह उन्हें अब लंका से बाहर निकाल कर हिमालय से कश्मीर क्षेत्र में ले जाएं, जहां रावण के पिता पुलत्स्य मुनि निवास करते थे।

देवी ने शिला का रूप धारण कर लिया तथा हनुमान जी उन्हें अपने हाथों से उठाकर लंका से बाहर निकाल ले गए व हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में घूमने लगे। हनुमान जी उचित स्थान की खोज करने लगे तब उन्होंने इस स्थान को देखा तो यहीं पर देवी को स्थापित कर दिया। यहीं पर मां राघेन्या देवी विश्राम करने लगीं। कालांतर में यह स्थान उपेक्षा का शिकार हो गया था परंतु एक बार एक कश्मीरी पंडित को देवी राघेन्या ने नाग के रूप में दर्शन दिए तथा पंडित को उस स्थान तक ले गई जहां पर देवी का स्थान था। इसके बाद उस स्थान पर एक मंदिर का निर्माण किया गया। मंदिर में देवी की प्रतिमा स्थापित है। बाद में राजा प्रताप सिंह ने 1912 में इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया।

श्रीनगर में स्थित यह देवी मंदिर श्रद्धालुओं का पवित्र देवी धाम है। यहां पर हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। देवी खीर भवानी मंदिर में कई उत्सवों का आयोजन किया जाता है। यहां देवी को प्रसाद के रूप में दूध-खीर चढ़ाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया