न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इतिहास का सबसे बड़ा बदकिस्मत इंसान माना जाता हैं ये शख्स, घटी थी अनोखी घटनाएं

आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इतिहास का सबसे बड़ा बदकिस्मत इंसान माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Mar 2020 4:29:42

इतिहास का सबसे बड़ा बदकिस्मत इंसान माना जाता हैं ये शख्स, घटी थी अनोखी घटनाएं

अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी कभी किसी व्यक्ति के साथ कुछ अनहोनी होती हैं तो इसे वह अपनी बदकिस्मती मानकर छोड़ देता हैं और हमेशा अपनेआप को सबसे बड़ा बदकिस्मत मानता हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इतिहास का सबसे बड़ा बदकिस्मत इंसान माना जाता हैं। इस शख्स के साथ ऐसी कई अनोखी घटनाएं हुई थी जो बेहद रहस्यमयी थी। तो आइये जानते हैं इस शख्स के बारे में।

weird news,weird information,walter summerford,most unlucky man

इतिहास के सबसे बदकिस्मत इंसान का नाम था वाल्टर समरफोर्ड, जो ब्रिटेन का रहने वाला था। वह सेना में अफसर था। उसके साथ एक जैसी ही तीन रहस्यमय घटनाएं घटी थीं, जिसकी वजह से उसे 'बदकिस्मत' माना जाने लगा। और तो और मरने के बाद भी उसके साथ उसी तरह की घटना घटी थी। वाल्टर समरफोर्ड के साथ पहली घटना साल 1918 में घटी थी, जब विश्व युद्ध के समय उनकी तैनाती बेल्जियम में थी। एक दिन वह घुड़सवारी कर रहे थे, तभी उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी वजह से उनके कमर के नीचे के पूरे शरीर में लकवा मार गया। हालांकि कुछ ही महीनों में वह पूरी तरह ठीक हो गए और चलने फिरने लगे, लेकिन उससे पहले ही सेना की ओर से उन्हें जबरन सेवा से मुक्त कर दिया गया था।

वाल्टर समरफोर्ड के साथ दूसरी घटना पहली घटना के ठीक छह साल बाद यानी साल 1924 में घटी। उस समय वह कनाडा में अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुके थे। एक दिन वह मछली पकड़ने के लिए पास के ही तालाब में गए, जहां वह एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। तभी अचानक फिर से उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। इस बार उनके शरीर के दाईं ओर आधे भाग में लकवा मार गया। हालांकि चमत्कारिक रूप से वह दो साल में ही फिर से पूरी तरह ठीक हो गए और घूमने फिरने लगे।

weird news,weird information,walter summerford,most unlucky man

दूसरी घटना के ठीक छह साल बाद यानी साल 1930 में वाल्टर समरफोर्ड के साथ फिर से उसी तरह की घटना घटी। वह एक पार्क में टहल रहे थे और खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक मौसम खराब हो गया और आसमान में काले-काले बादल छा गए। इसी बीच कड़कड़ाती हुई आसमानी बिजली उनके ऊपर आ गिरी। यह तीसरी बार था, जब उनके ऊपर बिजली गिरी थी। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने दो साल तक अपनी जिंदगी के साथ संघर्ष किया, लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गए और 1932 में उनकी मौत गई।

वाल्टर समरफोर्ड की मौत के बाद उनके परिजनों ने उन्हें कनाडा के वैंकूवर में स्थित माउंटेन व्यू कब्रिस्तान में दफना दिया। इसमें हैरानी की बात तो ये है कि आकाशीय बिजली ने उनके मरने के बाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और साल 1936 में उनकी कब्र के ऊपर एक बार फिर बिजली गिरी, जिससे उनकी कब्र के ऊपर लगाया गया पत्थर टूट-फूट गया। यह घटना भी तीसरी घटना के ठीक छह साल बाद घटी थी। अब हर छह साल बाद वाल्टर समरफोर्ड के ऊपर आकाशीय बिजली क्यों गिरती थी, यह आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है। लेकिन जिस तरह से उनके साथ एक ही तरह की घटना बार-बार हुई, उन्हें 'इतिहास के सबसे बदकिस्मत इंसान' कहा जाने लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!