न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'लॉकडाउन' और 'कोरोना' के नाम पर किया जा रहा है बच्चों का नामकरण

बच्चे के माता-पिता का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का जो फैसला किया है, वह देश हित में है। इसीलिए उन्होंने अपने बच्चे का नाम 'लॉकडाउन' रखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 3:54:54

'लॉकडाउन' और 'कोरोना' के नाम पर किया जा रहा है बच्चों का नामकरण

कोरना वायरस (Coronavirus) के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे है। आकड़ों पर नजर डाले दो अब तक 1730 मामले सामने आ चुके है जिनमे से 1524 अभी एक्टिव है और 151 लोगों को इस वायरस से निजात मिल चुकी है और वे अस्पताल से अपने घरों को वापिस चले गए है। वहीं, इस वायरस से 55 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की साइकिल को तोड़ने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है कि ये घातक संक्रमण आगे न फैले। लॉकडाउन के चलते पूरे देश में ट्रेन और बसों का संचालन बंद है। साथ ही घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों पर भी पाबंदी लगाई हुई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां एक नवजात बच्चे का नाम लॉकडाउन रखा गया है। बच्चे के माता-पिता का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का जो फैसला किया है, वह देश हित में है। इसीलिए उन्होंने अपने बच्चे का नाम 'लॉकडाउन' रखा है।

बता दे, उत्तर प्रदेश से कोरोना वायरस के 104 मामले सामने आ चुके है जिनमे से 86 फिलहाल एक्टिव है और 1 की जान जा चुकी है। बस्ती जिले के 25 साल के कोरोना संक्रमित युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत दो दिन पहले ही हुई थी, उसकी रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) आई है।

देवरिया के खुखुंदू गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी नीरजा गर्भवती थीं। 28 मार्च को गांव के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नीरजा ने बच्चे को जन्म दिया। एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात की मां नीरजा ने बताया कि पहले तो लोगों ने हमारे इस फैसले का मजाक उड़ाया लेकिन बाद में लोगों ने वाहवाही शुरू कर दी। नवजात के पिता पवन ने कहा कि पीएम मोदी ने इस महामारी से जंग मैं अपने को पूरी तरह समर्पित कर दिया है। ऐसे में यह हमारा बच्चा मोदी अभियान की सफलता का प्रतीक है। उनके अभियान को सफल बनाना हम सबका भी मकसद होना चाहिए।

बेटे का नाम रखा कोरोना कुमार

इससे पहले हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम जिले में लॉकडाउन के बाद जन्मे एक दंपति ने अपने बच्चे का नाम 'कोरोना कुमार' रखा था।सोहना के रहने वाले इस दंपति का यह बच्चा सोशल मीडिया पर कई दिन तक चर्चा का विषय बना हुआ था। दंपति के इस फैसले से कई लोग हैरान थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों का कहना था कि जिस बीमारी ने पूरी दुनिया को डरा रखा है, उसी पर कोई कैसे अपने बेटे का नाम रख सकता है। वहीं, बच्चे के पिता ने कहा था कि इस वक्त कोरोना पूरे दुनिया में चर्चितहै, इसीलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम कोरोना कुमार रखने का फैसला किया। बता दे, हरियाणा से कोरोना के 43 मामले सामने आ चुके है जिनमे से 26 मामले अभी एक्टिव है और 17 लोग ठीक होकर अपने घर को चले गए है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग