न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OMG: Mr. Right की तलाश में इस महिला ने अब तक कर ली 10 लोगों से शादी, अब 11वें की तलाश

दुनिया में कई ऐसे लोग है जिनके बारे में जानकर बड़ी हैरानी होती है। ऐसी ही एक महिला के बारे में आज हम आपको बताने वाले है। यह महिला अमेरिका (USA) की रहने वाली सफल बिजनेसवुमन कैसी हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 2:50:00

OMG: Mr. Right की तलाश में इस महिला ने अब तक कर ली 10 लोगों से शादी, अब 11वें की तलाश

दुनिया में कई ऐसे लोग है जिनके बारे में जानकर बड़ी हैरानी होती है। ऐसी ही एक महिला के बारे में आज हम आपको बताने वाले है। यह महिला अमेरिका (USA) की रहने वाली सफल बिजनेसवुमन कैसी हैं। इस महिला ने अब तक 10 लोगों से शादी कर ली है और अब 11वीं शादी की तैयारी कर रही हैं। 56 साल की कैसी को एक परफेक्ट मिस्टर राइट (Mr. Right) की तलाश है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें उनका मिस्टर राइट नहीं मिल जाता, तब तक वे शादियां करती रहेंगी।

हाल ही में कैसी अमेरिकन टॉक शो डॉक्टर फिल (Dr. Phil) में पहुंची थीं। शो में उनसे पूछा गया कि आखिर क्यों उन्होंने 10 शादियां कीं और अब 11वें हसबैंड की तलाश कर रही हैं? इसके जवाब में कैसी ने कहा कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं तब तक शादियां करती रहूंगी, जब तक मुझे मेरा मिस्टर राइट मिल नहीं जाता। मेरा मिस्टर राइट ऐसा होना चाहिए, जो मुझे जिंदगीभर प्यार करे। पहली शादी के बारे में बात करते हुए कैसी ने कहा कि मैंने अपने पहले हसबैंड को यूं ही कह दिया कि अब बस, हमें साथ नहीं रहना और मैं तलाक लेकर अलग हो गई। बता दें कि पहली शादी सबसे लंबे समय यानी 8 साल तक चली। कैसी के मुताबिक, उन्होंने हर तरीके के मर्द से शादी की, कोई रॉक करता था तो कोई उपदेशक था। लेकिन, स्कूल के दिनों में कैसी ने जिस तरह के जीवनसाथी की कल्पना की थी, वो नहीं मिला।

सात साल तक चली दूसरी शादी

शो में कैसी ने बताया कि दूसरी शादी लगभग सात साल तक चली, इस दौरान उन्हें एक बेटा भी हुआ। दूसरे पति से तलाक के बारे में बात करते हुए कैसी ने कहा कि उनके पति पहले हमेशा यह कहते थे कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन बेटा होने के बाद उन्होंने ऐसा कहना बंद कर दिया, जबकि मुझे उनसे प्यार था। ऐसे में कैसी ने तलाक का फैसला किया। हालांकि, उन्होंने तीसरे से लेकर 10वें हसबैंड के बारे में बात करने से इनकार कर दिया। कैसी ने कहा कि मुझे मेरा मिस्टर राइट अब तक नहीं मिला, लेकिन मैं निराश नहीं हूं। लगातार उसकी तलाश कर रही हूं और जब तक वह मिल नहीं जाता, तब तक मैं शादियां करती रहूंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी