न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनावी रैली के दौरान गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, हुए अस्पताल में भर्ती, अक्टूबर में पैर में लग गई थी गोली

शनिवार (16 नवंबर) को दिग्गज एक्टर गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गोविंदा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Nov 2024 11:09:06

चुनावी रैली के दौरान गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, हुए अस्पताल में भर्ती, अक्टूबर में पैर में लग गई थी गोली

शनिवार (16 नवंबर) को दिग्गज एक्टर गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गोविंदा (60) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए एक रोड शो का हिस्सा बने थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोविंदा ने कुछ समय पहले ही शिवसेना (शिंदे) पार्टी की सदस्यता ली थी। गोविंदा पचोरा में रोड शो का हिस्सा बने थे।

गोविंदा ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन को वोट करके पीएम मोदी को सपोर्ट करने की अपील की थी। रैली जलगांव पहुंची ही थी कि उनके सीने में तेज दर्द हुआ। तबीयत बिगड़ने पर गोविंदा रैली बीच में ही छोड़ अस्पताल पहुंचे। इस खबर के सामने आने के बाद गोविंदा के फैंस परेशान हो गए। वे अपने फेवरेट हीरो के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा को थकावट होने की वजह से बेचैनी महसूस हो रही थी। वहीं उनके करीबी ने पुष्टि की है कि एक्टर की हालत अब पहले से स्थिर है। वे फिलहाल आराम कर रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उम्मीद है कि उन्हें अस्पताल से जल्द ही छुट्टी मिलेगी। उल्लेखनीय है कि गोविंदा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

govinda,actor govinda,govinda health,govinda election campaign,govinda hospital,govinda firing,govinda shivsena shinde

गोविंदा को गोली लगने पर 3 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था भर्ती

देखा जाए तो गोविंदा की तबीयत के हिसाब से अभी उनका समय सही नहीं चल रहा। उन्हें 1 अक्टूबर की सुबह पैर में गोली लगी थी। गोविंदा घर में अकेले थे और उन्हें एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता रवाना होना था। इसी दौरान घर में रखी रिवॉल्वर साफ करते हुए हादसा हो गया। गोविंदा ने गन साफ कर अलमारी में रखी, तभी गन गिर गई और मिसफायरिंग से गोली उनके पैर में लगी। उन्हें मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में एडमिट किया गया। तीन बाद वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे।

तब गोविंदा ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मुझे विश्वास नहीं हुआ कि ये क्या हो गया। मैं एक शो के लिए कोलकाता निकल रहा था। सुबह 5 बजे का टाइम था। मैं रिवॉल्वर साफ करने लगा। गलती से ट्रिगर चल गया। मैं ऐसी अवस्था में था कि गोली सीधे मेरे पैर पर जा लगी। पैर से खून का फव्वारा बहने लगा। मैंने खुद से ही वीडियो रिकॉर्ड करके अपने डॉक्टर को भेज दिया। अब यही कहूंगा कि ऐसे मामले में सतर्कता बरतनी चाहिए। ऐसा किसी के साथ न हो, मैं यही दुआ करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री