न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धनुष ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस तो भड़कीं नयनतारा, लिखा ओपन लेटर, पति विग्नेश ने दी यह रिएक्शन

‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा बियॉन्ड द...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Nov 2024 7:25:06

धनुष ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस तो भड़कीं नयनतारा, लिखा ओपन लेटर, पति विग्नेश ने दी यह रिएक्शन

‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा बियॉन्ड द फेयरी टेल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और हाल ही इसका ट्रेलर सामने आया था। इसमें नयनतारा के जीवन और करिअर की झलक पेश की गई है। हालांकि डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने से पहले ही एक विवाद हो गया। साउथ इंडियन एक्टर धनुष ने डॉक्यूमेंट्री में उनकी फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ से संबंधित एक सीन के इस्तेमाल को लेकर 10 करोड़ रुपए का कॉपीराइट केस दायर कर दिया। इससे नयनतारा भड़क गईं।

उन्होंने एक ओपन लेटर लिखकर धनुष से नाराजगी जताई। लेटर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। नयनतारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी धनुष ने ‘नानुम राउडी धान’ के गाने या सीन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी, जबकि डॉक्यूमेंट्री के निर्माता इसका प्रयोग करना चाहते थे। उन्हें इस पर लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन धनुष की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

डॉक्यूमेंट्री में जो सीन इस्तेमाल किया गया, वह लोगों के फोन से शूट किया गया और धनुष ने इस पर भी आपत्ति जताई। यह धनुष का ‘अब तक का सबसे निचला स्तर’ है। यह घटना धनुष के कैरेक्टर के बारे में बहुत कुछ बताती है। मुझे धनुष का कानूनी नोटिस मिला है और हम कानूनी तरीके से ही इसका जवाब देंगे। बता दें डॉक्यूमेंट्री के मेकर्स ने धनुष की फिल्म के सेट से कुछ बिहाइंड द सीन फुटेज का इस्तेमाल किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

नयनतारा के पति विग्नेश ने विवादास्पद वीडियो शेयर कर लिखा...

नयनतारा के पति फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने इस मामले में रिएक्शन दी है। विग्नेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वह विवादास्पद 3 सैकंड का वीडियो शेयर किया, जिसे धनुष ने हटाने की मांग की है। विग्नेश ने वीडियो के साथ लिखा, “ये है वो 10 करोड़ का वीडियो, जिसे हमारे नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री से हटाने को कहा गया था। कृपया इसे यहां मुफ्त में देखें।” इसके साथ ही उन्होंने धनुष की टीम द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस की तीन पेज की कॉपी भी साझा की, जो डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में इस वीडियो के इस्तेमाल के बाद भेजी गई थी।

बता दें यह डॉक्यूमेंट्री नयनतारा और विग्नेश के प्रेम संबंधों की कहानी को पर्दे पर लाएगी। यह जोड़ी सबसे पहले फिल्म ‘नानम राउडी धान’ के सेट पर मिली थी, जिसे विग्नेश ने लिखा और निर्देशित किया था जबकि धनुष ने इसे प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के सेट पर नयनतारा और विग्नेश के बीच प्यार का आरंभ हुआ और दोनों ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद साल 2022 में शादी कर ली।

डॉक्यूमेंट्री में कपल चाहता था कि वे अपनी पहली फिल्म के कुछ विशेष तत्वों का उपयोग करें, ताकि उनकी प्रेम कहानी के शुरुआती दिनों को दर्शाया जा सके। हालांकि धनुष ने इस पर सहमति नहीं दी, जिसके कारण नयनतारा और विग्नेश को दो साल तक संघर्ष करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री