न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों होने लगती थी इस व्यक्ति के कहीं भी जाने पर बारिश, जानें द रेन मैन का रहस्य

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही रहस्यमयी शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे 'द रेन मैन' के नाम से जाना जाता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 May 2020 4:10:22

आखिर क्यों होने लगती थी इस व्यक्ति के कहीं भी जाने पर बारिश, जानें द रेन मैन का रहस्य

आपने फिल्मों में ऐसी कई घटनाएं देखी होगी जहां कई लोगों में अनोखी प्राकृतिक ताकत देखी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में भी ऐसी अनोखी और रहस्यमयी घटनाएं देखी जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही रहस्यमयी शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे 'द रेन मैन' के नाम से जाना जाता था। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में रहने वाले डोनाल्ड उर्फ डॉन डेकर की। ये जहाँ भी जाते थे वहां अचानक बारिश शुरू हो जाती थी। इनसे जुड़ी गुत्थी आज भी अनसुलझी हैं।

यह घटना साल 1983 की है। उस समय डॉन डेकर की उम्र करीब 21 साल थी और वो संपत्ति से जुड़ी किसी चोरी के मामले में जेल में थे। फरवरी की बात है। उनके दादाजी की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सशर्त कुछ दिनों के लिए जेल से रिहा किया गया। डॉन का दावा था कि उनके दादाजी ने उनका यौन शोषण किया था, जब वो सात साल के थे। हालांकि इसके बावजूद वो उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उसके बाद वो अपने एक दोस्त के घर पर रूक गए।

weird news,weird incident,mysterious person,don decker,the rain man

डॉन डेकर का वो दोस्त किराये के मकान में रहता था। उसके साथ और भी दोस्त रहते थे। सभी लोग हॉल में बैठे हुए थे कि अचानक छत से पानी की बूंदें टपकने लगीं। जब छत की जांच की गई तो वहां किसी को भी ऐसा कोई स्रोत नहीं मिला, जिससे पता चले कि पानी कहां से आ रहा है। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि बूंदें सिर्फ हॉल में ही टपक रही थीं, जहां डॉन बैठे हुए थे। इस बीच डॉन को भी कुछ अजीब सा महसूस होने लगा था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा है।

हालांकि बाद में जब डॉन के दोस्त उन्हें घर से बाहर ले गए तो उन्हें कुछ अजीब सा महसूस हुआ। डॉन के बाहर आते ही अचानक बारिश रूक गई। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा कैसे हुआ। डॉन के साथ ऐसी ही एक घटना एक रेस्टोरेंट में भी घटी। वो जैसे ही रेस्टोरेंट में पहुंचे, अचानक बारिश शुरू हो गई। यह देखकर रेस्टोरेंट के मालिक को लगा कि डॉन के ऊपर किसी भूत का साया है, इसलिए उसने उनके शरीर पर पवित्र क्रॉस सटा दिया। ऐसा करते ही डॉन की त्वचा अचानक जल गई। हालांकि रेस्टोरेंट से बाहर जाते ही डॉन फिर से ठीक हो गए और बारिश भी रूक गई। अब उन्हें ये समझ में आ गया था कि सिर्फ घर के अंदर ही उनके साथ ऐसा होता है।

weird news,weird incident,mysterious person,don decker,the rain man

इस बीच जेल की ओर से डॉन को दिया गया समय खत्म हो गया और वो फिर से जेल चले गए, लेकिन वहां भी उनके साथ वैसा ही हादसा हुआ। अब जेल में मौजूद पुलिसकर्मी ये देखकर हैरान थे, क्योंकि उन्होंने आज से पहले ऐसा कुछ भी नहीं देखा था। बाद में जब इसकी सूचना जेल अधिकारी को दी गई तो चर्च से एक पादरी को बुलाया गया। कहते हैं कि पादरी ने जैसे ही जेल के कमरे के अंदर बाइबल पढ़ना शुरू किया, बाइबल के अलावा वहां मौजूद सारी चीजें बारिश से भींग गईं। हालांकि थोड़ी ही देर में बाइबल पढ़ते-पढ़ते ही बारिश अचानक रूक गई। यह डॉन के साथ हुई अंतिम घटना थी। इसके बाद उनके साथ फिर ऐसा कभी नहीं हुआ। जेल में हुई इस घटना के कई गवाह थे, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

कुछ सालों के बाद डॉन ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शायद उनके दादाजी उनसे वो सब करवा रहे थे। कुछ लोग डॉन के साथ हुई उन घटनाओं पर विश्वास नहीं करते, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसे अलौकिक मानते हैं। अब बात चाहे जो भी हो, लेकिन कुछ पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर (अलौकिक घटनाओं पर शोध करने वाले) आज भी इसपर शोध कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग