न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद सुस्त रही ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की शुरुआत, ‘कंगुवा’ सहित इन 3 फिल्मों का भी देखें Box Office Collection

अभिनेता विक्रांत मैसी की बहुचर्चित मच अवेटेड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' शुक्रवार (15 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Nov 2024 1:25:46

बेहद सुस्त रही ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की शुरुआत, ‘कंगुवा’ सहित इन 3 फिल्मों का भी देखें Box Office Collection

अभिनेता विक्रांत मैसी की बहुचर्चित मच अवेटेड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' शुक्रवार (15 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फैंस को विक्रांत की एक्टिंग तो पसंद आई, लेकिन कमजोर पटकथा और कहानी के चलते इसे बढ़िया रिस्पोंस नहीं मिला। अब फिल्म की कमाई के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन केवल 1.15 करोड़ रुपए कमाए हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि फिल्म ने बेहद सुस्त शुरुआत की है।

शनिवार-रविवार को इसकी कमाई में कुछ सुधार देखा जा सकता है। निर्माताओं को वीकेंड से उम्मीद है। यह 50 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। फिल्म गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है। बता दें 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस अयोध्या से अहमदाबाद जा रही थी, जिसमें ज्यादातर हिंदू तीर्थयात्री बैठे थे। कुछ असामाजिक तत्वों ने इस ट्रेन के एक कोच में आग लगा दी थी।

घटना में 59 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पूरे गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे। फिल्म का डायरेक्शन धीरज सरना ने किया है। फिल्म में विक्रांत एक पत्रकार बने हैं। उनके साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी हैं। उल्लेखनीय है कि विक्रांत की पिछले साल आई फिल्म ‘12वीं फेल’ लंबे समय तक सुर्खियों में रही थी। विक्रांत की एक्टिंग और फिल्म की कहानी दोनों ने लोगों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड के अधिकतर सेलेब्स ने इसकी तारीफ की।

the sabarmati report,vikrant massey,kanguva,suriya,bobby deol,bhool bhulaiyaa 3,singham again,kartik aaryan,ajay devgn,box office collection

सूर्या-बॉबी की ‘कंगुवा’ की कमाई में दूसरे दिन ही आई जबरदस्त गिरावट

सूर्या की एक्शन फिल्म ‘कंगुवा’ ने 14 नंवबर को थिएटर्स में दस्तक दी। पहले दिन इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपए कमाए थे। दुनियाभर में यह आंकड़ा 58.60 करोड़ रुपए रहा। हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट आई है। फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। कुल कमाई 33 करोड़ हो गई है।

इसने पहले दिन तमिल भाषा में 14.9 करोड़ बटोरे, लेकिन दूसरे दिन ये 3.24 करोड़ रुपए ही रह गई। बता दें फिल्म तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में भी रिलीज हुई है। ‘कंगुवा’ में सूर्या के डबल रोल हैं। सूर्या के एक किरदार का नाम ‘कंगुवा’ और दूसरे का ‘फ्रांसिस’ है। ‘एनिमल’ फेम बॉबी देओल ने विलेन का रोल किया है जो सूर्या से भिड़ते हुए नजर आता है। दिशा पाटनी ने सूर्या की एक्स लवर का रोल किया है।

अब नजर डालते हैं दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के बिजनेस पर। कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने शुक्रवार को 15वें दिन 4 करोड़ रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 220.25 करोड़ रुपए हो गई है। दूसरी ओर, रोहित शेट्टी की मूवी ‘सिंघम अगेन’ ने 15 नवंबर को अपनी झोली में 2.75 करोड़ डाले। इसका टोटल कलेक्शन 223.25 करोड़ पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री