न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां महाराष्ट्र में ब्रेक लगाने पर गुजरात जाकर रूकती हैं ट्रेन

हम बात कर रहे हैं नवापुर रेलवे स्टेशन के बारे में जो कि बहुत ही अनोखा माना जाता हैं क्योंकि इसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में पड़ता है तो आधा हिस्सा गुजरात में है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 1:19:47

यहां महाराष्ट्र में ब्रेक लगाने पर गुजरात जाकर रूकती हैं ट्रेन

भारत देश भौतिक रूप से कई क्षेत्रों में फैला हुआ हैं और इसके क्षेत्रों में कई अनूठी और रोचक बातें भी सामने आती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही क्षेत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ट्रेन के ब्रेक महाराष्ट्र में लगाए जाते हैं तो ट्रेन गुजरात जाकर रूकती हैं। हम बात कर रहे हैं नवापुर रेलवे स्टेशन के बारे में जो कि बहुत ही अनोखा माना जाता हैं क्योंकि इसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में पड़ता है तो आधा हिस्सा गुजरात में है। तो चलिए बताते हैं दो राज्यों में बंटे इस स्टेशन की कुछ खास बातें, जिन्हें जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

weird news,weird railway station,navapur railway station,unique railway station

इस स्टेशन का नाम है नवापुर रेलवे स्टेशन। यह गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा को एक साथ छूने वाला इकलौता रेलवे स्टेशन है। स्टेशन पर एक बेंच ऐसी भी है, जिसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में तो आधा हिस्सा गुजरात में है। इस बेंच पर बैठने वालों को यह ध्यान देना होता है कि वह किस राज्य में बैठे हैं। इस स्टेशन की सबसे खास बात ये है कि यहां टिकट खिड़की महाराष्ट्र में पड़ती है, जबकि स्टेशन मास्टर गुजरात में बैठते हैं। इतना ही नहीं, इस स्टेशन पर चार अलग-अलग भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में अनाउंसमेंट होता है, ताकि महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्यों से आने वाले यात्रियों को समझने में आसानी हो। इसके अलावा सूचनाएं भी चार भाषाओं में लिखी जाती हैं।

टिकट खिड़की और स्टेशन मास्टर के दफ्तर के अलावा रेलवे पुलिस स्टेशन और कैटरिंग महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के नवापुर में आते हैं, जबकि वेटिंग रूम से लेकर पानी की टंकी और शौचालय गुजरात के तापी जिले के उच्छल में स्थित हैं। दो राज्यों में बंटे होने के कारण नवापुर रेलवे स्टेशन पर आधा कानून गुजरात का तो आधा महाराष्ट्र का चलता है। जैसे कि गुजरात में शराब की बिक्री पर रोक है, तो महाराष्ट्र में पान मसाला और गुटखा पर। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति गुजरात वाले हिस्से में गुटखा बेचता है तो ठीक है, लेकिन अगर गलती से भी वह महाराष्ट्र की सीमा में चला गया तो अपराधी बन जाता है।

weird news,weird railway station,navapur railway station,unique railway station

नवापुर रेलवे स्टेशन की कुल लंबाई 800 मीटर है। इसका 300 मीटर का हिस्सा महाराष्ट्र में और 500 मीटर का हिस्सा गुजरात में पड़ता है। यहां की सबसे दिलचस्प बात ये है कि स्टेशन पर आने वाली रेलगाड़ियों का एक हिस्सा महाराष्ट्र में तो दूसरा हिस्सा गुजरात में होता है। यानी अगर ट्रेन महाराष्ट्र से आ रही है तो उसका इंजन गुजरात में होता है और अगर ट्रेन गुजरात से आ रही है तो उसका इंजन महाराष्ट्र में होता है।

नवापुर रेलवे स्टेशन के दो राज्यों में बंटे होने के पीछे एक कहानी है। दरअसल, जब यह स्टेशन बना था, तब महाराष्ट्र और गुजरात का बंटवारा नहीं हुआ था। उस समय नवापुर स्टेशन संयुक्त मुंबई प्रांत में पड़ता था, लेकिन एक मई 1961 को जब मुंबई प्रांत का बंटवारा हुआ तो यह दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में बंट गया। इस बंटवारे में नवापुर स्टेशन दोनों राज्यों के बीच आ गया और तब से इसकी एक अलग ही पहचान है। हालांकि नवापुर कोई पहला रेलवे स्टेशन नहीं है, जो दो राज्यों की सीमा से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा भवानी मंडी देश का ऐसा दूसरा रेलवे स्टेशन है, जो राजस्थान और मध्यप्रदेश दो राज्यों की सीमाओं में बंटा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग