न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के शिल्पकार ने बनाई सोने की सबसे छोटी विश्वकप ट्रॉफी, PM मोदी से करी यह अपील

सोने-चांदी की सूक्ष्म कलाकृतियों के कलाकार इकबाल सक्का एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने इस बार सोने की सबसे छोटी क्रिकेट विश्वकप ट्रॉफी (Cricket World Cup Trophy), बैट और गेंद बनाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 July 2019 3:45:32

राजस्थान के शिल्पकार ने बनाई सोने की सबसे छोटी विश्वकप ट्रॉफी, PM मोदी से करी यह अपील

सोने-चांदी की सूक्ष्म कलाकृतियों के कलाकार इकबाल सक्का एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने इस बार सोने की सबसे छोटी क्रिकेट विश्वकप ट्रॉफी (Cricket World Cup Trophy), बैट और गेंद बनाई है। इकबाल सक्का ने बताया कि इन कलाकृतियों को बनाने में उन्हें सिर्फ तीन-चार दिन का समय लगा। लंबाई की बात करें तो विश्वकप और बैट एक मिलीमीटर का है जबकि गेंद आधे मिलीमीटर की है। यह कलाकृतियां बेहद ही सूक्ष्म हैं और इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों को बड़े जतन से जोड़कर बनाया गया है। कलाकृतियों की आकार इतनी छोटी हैं इसका एक-एक टुकड़ा एक चींटी के सौंवे भाग से भी छोटा है।

इकबाल सक्का ने बताया कि वह भारत को विश्व कप जीतते हुए देखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। ऐसे में वह चाहते हैं कि विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता में कोई भी टीम विजेता बने उसे उनकी इस छोटी सी सुनहरी सौगात भारत सरकार की तरफ से भेंट की जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से अपील की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके इस आग्रह को खेल मंत्रालय के पास भेजा है। ये कलाकृति इतनी छोटी हैं कि इन्हें अच्छे से देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी लैंस की जरूरत पड़ती है।

शिल्पकार इकबाल सक्का ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सात जून को पत्र भेजा था। पिछले 26 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें एक पत्र मिला है जिसमें उनके आग्रह को खेल मंत्रालय को भेजने की सूचना दी गई है।

बता दे, 1991 में इकबाल सक्का ने अपने इस हुनर को लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। इसके अलावा वह 1993 में लिम्का बुक आफ रिकार्ड, 2013 में एशिया बुक आफ रिकार्डस, 2012 में यूनीक वर्ल्ड रिकार्ड सहित बहुत से रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सिंगर का सनसनीखेज आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर को बताया ‘मद्रास का एपस्टीन’, लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
सिंगर का सनसनीखेज आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर को बताया ‘मद्रास का एपस्टीन’, लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
ई-सिगरेट विवाद में घिरे रियान पराग, क्या हो सकती है जेल? जानिए भारत का सख्त कानून
ई-सिगरेट विवाद में घिरे रियान पराग, क्या हो सकती है जेल? जानिए भारत का सख्त कानून
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां