न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special 2019: इस गाँव में 200 साल से निभाई जा रही है होली की यह परंपरा, होता है तलवारों का इस्तेमाल

हर साल की तरह इस साल भी पूरे देश में होली खेली जा रही है और सभी जगह होली खेलने का अपना अनूठा तरीका हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Mar 2019 2:48:38

Holi Special 2019: इस गाँव में 200 साल से निभाई जा रही है होली की यह परंपरा, होता है तलवारों का इस्तेमाल

हर साल की तरह इस साल भी पूरे देश में होली खेली जा रही है और सभी जगह होली खेलने का अपना अनूठा तरीका हैं। इसी के साथ हमारे देश में होली के साथ ऐसे कई अनोखे रीती-रिवाज भी किये जाते है जो पिछले कई सालों से निभाए जा रहे हैं। आज हम भी आपको होली से जुड़ी ऐसी ही एक अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जो पीछले 200 सालों से निभाई जा रही है और इसमें तलवारों का इस्तेमाल किया जाता हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी।

- इस गांव में कुछ ऐसी है परंपरा

ये जगह और कोई नहीं बल्कि मेरठ शहर से करीब 12 किमी की दूरी पर मौजूद बिजौली गांव हैं। गांव के स्थानीय निवासी करीब 200 सालों से इस परंपरा का निभाते हुए आ रहे हैं। परंपरा के अनुसार गांव वाले अपने शरीर को सुंओं से बींधते हैं और पेट में तलवार को बांधते हैं। वहीं गांव में हर साल दुल्हैंडी के दिन शाम को गांव में तख्त निकालने की परंपरा भी है। स्थानीय निवासियों की मानें तो गांव में यह परंपरा करीब 200 सालों से चली आ रही है।

बताते हैं कि 200 साल पहले गांव में एक बाबा आए थे। उन्होंने दुल्हैंडी पर इस परंपरा की शुरुआत की। उनके समय एक तख्त की शुरुआत हुई थी। ऐसी मान्यता है तभी से गांव में शरीर को बींधकर तख्त निकाले जाते हैं। परंपरा के अनुसार अगर इन तख्तों को न निकाला जाए तो गांव में प्राकृतिक आपदा भी आ सकती है। गांव में बाबा की समाधि भी मौजूद हैत्र जहां एक मंदिर बना दिया गया है।

- सात तख्तों से होती है परिक्रमा

गांव में पहले एक तख्त निकाला जाता था। मौजूदा समय में गांव में सात तख्त निकाले जाते हैं। एक तख्त पर तीन लोग अपने शरीर को बींधकर खड़े रहते हैं। वहीं एक आदमी उनकी देखभाल के लिए रहता है। इसी के साथ-साथ गांव वाले होली के गीतों पर झूमते हुए बुध चौक से निकलते हुए पूरे गांव की परिक्रमा लगाते हैं। इस परंपरा में कुछ लोग ही शामिल नहीं होते हैं, बल्कि पूरा गांव शामिल होता है। पूरा गांव झूमता गाता हुआ पूरे गांव की परिक्रमा करता है।

- रंग नहीं लगाई जाती है राख

शरीर की खाल में छुरी घोंपी जाती है। मुंह और और बाजुओं के बीच से सुंए गाड़े जाते हैं। पेट में तलवार भी घोंपर जाती है। इस नजारे को देखकर कोई भी अचंभित हो सकता है। शायद ही ऐसा हैरान और रोमांच पैदा करने वाली होली का नजारा कभी किसी ने नहीं देखा होगा। ताज्जुब की बात तो ये है कि होलिका दहन के एक दिन बाद होने वाले इस परंपरा से पहले बींधने वाले लोग अपने शरीर पर होली की राख लगाते हैं, जिससे जख्मों के दर्द को सहन किया जा सके। वहीं जिस छुरी को बदन में घोंपा जाता है, उसका 15 दिन पहले आग में तपाकर जंग साफ किया जाता है।

- कुछ ऐसा होता है माहौल

तख्त पर बिंधने वाले लोग रंग-बिरंगे कपड़ों में होते हैं। तख्त को भी सजाया जाता है। पूरे गांव में परिक्रमा के समय गुड़, आटा, रुपये और चादर चढ़ाई जाती है। जितना भी चढ़ावा आता है, उसको गांव के मंदिर में चढ़ाया जाता है। इस परंपरा को देखने के लिए गांव से बाहर रह रहे लोग गांव जरुर आते हैं। पूरे गांव में मेले जैसा माहौल होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप