न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी ड्यूटी छोड़ नर्सों ने बनाया TikTok वीडियो, वायरल होने के बाद प्रशासन ने भेजा नोटिस

ओडिशा में चार नर्सों ने मौज मस्ती के लिए टिक टॉक (TikTok) वीडियो बनाया लेकिन उन्हें पता नहीं था कि ऐसा करने से उनकी नौकरी पर बन आयेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Jun 2019 3:47:03

अपनी ड्यूटी छोड़ नर्सों ने बनाया TikTok वीडियो, वायरल होने के बाद प्रशासन ने भेजा नोटिस

ओडिशा में चार नर्सों ने मौज मस्ती के लिए टिक टॉक (TikTok) वीडियो बनाया लेकिन उन्हें पता नहीं था कि ऐसा करने से उनकी नौकरी पर बन आयेगी। अपनी ड्यूटी भूलकर वीडियो बनाने में व्यस्त इन नर्सों पर कड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। दरअसल, ओडिशा के मलकानगिरी के जिला अस्पताल के अंदर SNCU वार्ड में नर्सों ने कई टिक टॉक (TikTok) वीडियो बनाए। अधिकारी ने बताया, 'मलकानगिरि के जिला मजिस्ट्रेट मनीष अग्रवाल ने मुख्य जिला चिकित्सा कार्यालय अधिकारी अजीत कुमार मोहंती की सलाह पर चारों नर्सों को छुट्टी पर भेजने का आदेश दिया।'

अधिकारी ने बताया, 'इस मामले की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।' वीडियो पोस्ट करने वाली चार नर्सों का नाम रूबी रे, तापसी विश्वास, सपना बाला और नंदिनी रे है। उन पर जिला चिकित्सा अस्पताल के अंदर लापरवाही और टिक-टॉक के लिए वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है।

सीडीएमओ ने बुधवार को नर्सों को तब कारण बताओ नोटिस जारी किया जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में चारों नर्स अस्पताल की ड्रेस में गाना गाते हुए और डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। पहली नजर में ये वीडियो बेहद इमोशनल लगेगा। मां की ममता दिखेगी, लेकिन इसके पीछे की कहानी में कुछ और ही है।अस्पताल के अंदर मौज मस्ती हो रही है। फिल्मी गानें, डॉयलॉग बज रहे हैं। सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाए जा रहे हैं। इन वीडियो में वैसे तो कुछ गलत नहीं है। कुछ गलत है तो वो है वीडियो बनाने की जगह और टाइमिंग।

अधिकारी ने बताया, 'चारों नर्सों ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद वीडियो बनाया था। हालांकि नर्सों ने अस्पताल की ड्रेस में वीडियो बनाने की अपनी गलती को मान लिया है।' बता दें कि अस्पताल के विशेष नवजात देखभाल केंद्र में गंभीर रूप से बीमार छोटे बच्चों का इलाज किया जाता है। यह क्षेत्र काफी सेंसटिव होता है। मलकानगिरि क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर काफी ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप