न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

300 लोगों की मौत का कारण बनी कोरोना वायरस से जुड़ी यह अफवाह

अफवाहों का लोगों पर गहरा असर पड़ता हैं और वे कभीकभार कुछ ऐसा गलत कदम उठा लेते हैं जो नुकसानदायक साबित होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Mar 2020 3:42:30

300 लोगों की मौत का कारण बनी कोरोना वायरस से जुड़ी यह अफवाह

कोरोना वायरस इस समय दुनिया के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ हैं। 6 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके है। इसके डर से लोग अपने बचाए के लिए हर संभव प्रयास करता हैं और अफवाहों पर भी भरोसा कर लेता हैं। जी हां, अफवाहों का लोगों पर गहरा असर पड़ता हैं और वे कभीकभार कुछ ऐसा गलत कदम उठा लेते हैं जो नुकसानदायक साबित होता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला ईरान में जहां एक अफवाह 300 लोगों की मौत का कारण बनी। जी हां, यहां एक फेक न्यूज वायरल हुई थी, जिसके मुताबिक मेथेनॉल पीकर कोरोना वायरस को दूर भगाया जा सकता है। लोगों ने भी इस झूठ को सच मान लिया और बड़ी संख्या में लोग मेथेनॉल पीने लगे, जिसका नतीजा ये हुआ कि इसे पीने से 300 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग बीमार हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दरअसल, मेथेनॉल एक कार्बनिक यौगिक है। यह हल्का, वाष्पशील, रंगहीन और ज्वलनशील द्रव है, जिसकी गंध एथेनॉल (पेय अल्कोहल) जैसी होती है, लेकिन यह जहरीला होता है। इसे पीने से इंसान मर सकता है और मरने से पहले वह अंधा भी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हेल्थ केयर वर्कर ने बताया कि एक पांच साल के बच्चे को उसके माता-पिता ने वायरल खबर सुनकर उसे मेथेनॉल पिला दिया, जिसके बाद वह अंधा हो गया।

weird news,weird rumor,coronavirus,iran,coronavirus rumor

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान में सोशल मीडिया पर फारसी भाषा में एक संदेश वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था, 'एक अखबार के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को व्हिस्की और शहद से ठीक किया गया है। इसलिए अल्कोहल पीएं। यह शरीर में मौजूद वायरस को मार देता है।' आपको जानकर हैरानी होगी कि ईरान में अल्कोहल पीने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद लोगों ने अफवाह में पड़कर मेथेनॉल पी लिया, जिसका नतीजा घातक साबित हुआ।

बता दें कि कोरोना वायरस से ईरान में अब तक 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। हालांकि इनमें से अब तक 11 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किन्योश जहांपुर के मुताबिक, ईरान कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!