न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शख्स ने लॉटरी जीतने के लिए आजमाई यह ट्रिक, कुल 14 बार की अपने नाम जीत

आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने लॉटरी जीतने के लिए अपना अलग ही फार्मूला निकाला हैं और उसकी मदद से वह कुल 14 बार लॉटरी जीत चुका हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 14 Jul 2019 7:20:20

शख्स ने लॉटरी जीतने के लिए आजमाई यह ट्रिक, कुल 14 बार की अपने नाम जीत

इस दुनिया में हर व्यक्ति चाहता हैं कि उसके पास बहुत पैसा हो। इसके लिए वह चाहता है कि अचानक किस्मत खुल जाए और कोई लॉटरी निकल जाए जो उसको अमीर बना दे। हांलाकि लॉटरी जीतना किस्मत के हाथ में हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने लॉटरी जीतने के लिए अपना अलग ही अनोखा फार्मूला निकाला हैं और उसकी मदद से वह कुल 14 बार लॉटरी जीत चुका हैं। तो आइये जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में।

रोमानिया के रहने वाले अर्थशास्त्री स्टीफन मैंडल इतने गरीब थे कि उसके पास मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पैसे नहीं थे। सालों की कड़ी मेहनत के बाद मैंडल ने एक फॉर्मूला तैयार किया जिसके आधार पर एक या दो नहीं बल्कि कुल 14 बार उनकी लॉटरी लगी। कॉम्बिनेटोरियल कंडेनसेशन के जरिए उन्होंने फॉर्मूला बनाया था। इस फॉर्मूले के आधार पर जितने भी संभावित कॉम्बिनेशन बनते थे वे उन सभी नंबरों के टिकट्स खरीद लेते थे।

शख्स ने लॉटरी जीतने के लिए आजमाई यह ट्रिक, कुल 14 बार की अपने नाम जीत

स्टीफन ने इस बात की भी गणना कर ली थी जिन नंबरों के टिकट की लॉटरी लगने की संभावना बन रही थी, उन सभी को खरीद लेने का बाद जो कुल खर्च आएगा वह लॉटरी लगने पर मिलने वाली ईनाम राशि से काफी कम होगा। लिहाजा, वह सभी संभावित नंबरों के टिकट खरीद लेते थे।

उदाहरण के तौर पर, अगर खेल में 1 से 40 तक छह अंकों की लॉटरी तय की गई तो करीब 3,838,380 ऐसे नंबर कॉम्बिनेशन निकल जाएंगे जिनमें से किसी एक की लॉटरी पक्की हो। अब अगर 82 करोड़ रुपये का ईनाम तय किया गया हो और एक लॉटरी 82 रुपये में बिक रहा हो, तो भी जिन नंबरों की लॉटरी के लगने की सबसे ज्यादा संभावना हो, उन सभी को खरीदने में जितने पैसे खर्च होंगे, उससे कहीं ज्यादा पैसे जैकपॉट की राशि मिलते ही नसीब हो जाएंगे।

शख्स ने लॉटरी जीतने के लिए आजमाई यह ट्रिक, कुल 14 बार की अपने नाम जीत

दोस्तों के साथ मिलकर स्टीफन ने बड़ी तादाद में लॉटरी के टिकट्स खरीदें। उन्होंने 12 लाख रुपये से ज्यादा की लॉटरी जीत ली। दोस्तों के पैसे लौटाने के बाद भी उनके पास दो लाख से ज्यादा रुपये बचे। इसके बाद वह रोमानिया छोड़ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए और कंपनी खोल ली।

स्टीफन की कंपनी में 16 कर्मचारी थे और 30 कंप्यूटर की मदद से हर एक कॉम्बिनेशन नंबर का अध्ययन किया जाता था। जब अधिकारियों को स्टीफन की चालबाजी के बारे में पता चला तो उन्होंने खेल के नियम बदल दिए। भारी तादाद में टिकट खरीदने पर भी बैन लगा दिया।

स्टीफन ने तब भी दलालों की मदद से लॉटरी की खरीद जारी रखी। अपने इस सफर के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल लोटो फंड नामक ट्रस्ट भी शुरु किया। 1995 में वह दिवालिया घोषित कर दिए गए। एक निवेश घोटाले में दोषी पाए जाने पर उन्हें 20 महीने जेल की सजा काटनी पड़ी। अमेरिका के तमाम राज्यों में 'मिस्टर मैंडेल स्ट्रैटजी' के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मगर उन्होंने अपनी कोशिशें जारी रखीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा