न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानवरों की वजह से यह शख्स अकेला रह रहा दुनिया की इस खतरनाक जगह पर

आज हम भी आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने पूरा गांव खाली होने के बाद भी जानवरों की वजह से दुनिया की इस खतरनाक जगह को नहीं छोड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 3:47:47

जानवरों की वजह से यह शख्स अकेला रह रहा दुनिया की इस खतरनाक जगह पर

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपने रोजगार की तलाश में गांव छोड़कर शहर की ओर कूच करते हैं या फिर किन्हीं अन्य कारणों की वजह से भी। लेकिन उनमें से कई लोग ऐसे होते हैं जो पूरा गांव खाली हों जाने के भी उस जगह को छोड़ना पसंद नहीं करते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने पूरा गांव खाली होने के बाद भी जानवरों की वजह से दुनिया की इस खतरनाक जगह को नहीं छोड़ा। वह इलाका पिछले नौ साल से वीरान है। फिर भी यह शख्स बिना किसी डर-भय के वहां आराम से अपनी जिंदगी गुजार रहा है।

इस शख्स का नाम है नाओतो मात्सुमुरा और ये रहते हैं जापान के एक छोटे से शहर तोमियोको में। दरअसल, 11 मार्च 2011 को जापान के फुकुशिमा में एक भयानक परमाणु दुर्घटना हुई थी, जिसके बाद तोमियोको सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग अपना घर-बाड़ छोड़कर दूसरे इलाकों में चले गए। नाओतो मात्सुमुरा भी तोमियोको से चले गए थे, लेकिन उन्हें रहने की कोई जगह नहीं मिली तो वो फिर वापस तोमियोको आ गए। इसके अलावा एक और वजह है जो उन्हें यहां फिर से वापस लेकर आ गई।

जानवरों की वजह से यह शख्स अकेला रह रहा दुनिया की इस खतरनाक जगह पर

दरअसल, मात्सुमुरा को जानवरों से बहुत लगाव है। परमाणु दुर्घटना के बाद वो तोमियोको से चले तो गए थे, लेकिन यहां के जानवर उस इलाके को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे थे, इसलिए मजबूरन उन्हें भी तोमियोको आना पड़ा। अब चूंकि उस इलाके में रेडिएशन का भयंकर खतरा था, क्योंकि वहां की मिट्टी और पानी में रेडिएशन मिला हुआ था। इसलिए उन्होंने यहां रहने से पहले जानकारी इकट्ठा की। जापान की एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी की ओर से उन्हें बताया गया कि वह कम से कम 30-40 साल तक को बीमार नहीं पड़ेंगे। इसके बाद से वो यहां मजे से रहने लगे।

मात्सुमुरा को फुकुशिमा के जानवरों का संरक्षक कहा जाता है। शुरुआत में तो वह सिर्फ अपने पालतू जानवरों का ही ख्याल रखते थे, लेकिन बाद में वह लावारिस जानवरों के संरक्षक बन गए। मात्सुमुरा को 'रेडियोएक्टिव मैन' भी कहा जाता है, क्योंकि एक शोध के मुताबिक, एक आम आदमी पर पूरी जिंदगी में जितना रेडिएशन पड़ता है, उससे 17 गुना ज्यादा मात्सुमुरा पर पड़ा है। इसकी वजह ये है कि जब वो तोमियोको लौटे थे, तो यहां मौजूद सब्जियां, मांस या मछली खाते थे, जिसमें काफी ज्यादा रेडिएशन था। हालांकि अब वो बाहर का खाना खाते हैं और झरने का पानी पीते हैं। इन दोनों ही चीजों में रेडिएशन नहीं है।

मात्सुमुरा जिस इलाके में रहते हैं, वहां न तो बिजली है और न ही पानी। हालांकि उनके पास एक सोलर पैनल है, जिसकी मदद से वो अपना मोबाइल चार्ज कर लेते हैं। साथ ही साथ उससे कंप्यूटर भी चला लेते हैं। उन्हें सिगरेट पीने की एक बुरी लत है। अब चूंकि उनके इलाके में तो कोई रहता नहीं, इसलिए वो कहीं दूर जाते हैं और सिगरेट खरीद कर लाते हैं। उनका कहना है कि अगर वो सिगरेट नहीं पीएंगे तो बीमार ही पड़ जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत