न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण कोरिया: परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स डिस्टर्ब न हों इसलिए रोक दी फ्लाइट-ट्रेन, देर से खुले स्टॉक मार्केट

यहां करीब 5.90 लाख से ज्यादा छात्रों ने गुरुवार को बेहद महत्वपूर्ण कॉलेज प्रवेश परीक्षा दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Nov 2018 4:34:37

दक्षिण कोरिया: परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स डिस्टर्ब न हों इसलिए रोक दी फ्लाइट-ट्रेन, देर से खुले स्टॉक मार्केट

बच्चों की परीक्षा को लेकर कई तरह के इंतजाम किए जाते हैं। लेकिन दक्षिण कोरिया में परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स डिस्टर्ब न हों इसके लिए फ्लाइट्स की लैंडिंग और टेकऑफ का समय बदल दिया गया, कई ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया गया। यहां तक की स्टॉक मार्केट और बैंक एक घंटे की देरी से खुले, जिससे ट्रैफिक क्लियर रहे और छात्र वक्त पर परीक्षा केंद्र पहुंच जाए। यहां करीब 5.90 लाख से ज्यादा छात्रों ने गुरुवार को बेहद महत्वपूर्ण कॉलेज प्रवेश परीक्षा दी।

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कॉलेज स्कॉलेस्टिक एबिलिटी टेस्ट (सीसैट) परीक्षा 9 घंटे तक जारी रहती है। इसमें कोरियाई भाषा, अंग्रेजी, गणित जैसे विषय शामिल रहते हैं। परीक्षा से ही छात्रों का भविष्य तय होता है। ये परीक्षा पास करने पर ही उन्हें बेहतर संस्थानों में आगे पढ़ने का मौका मिलता है। यहां तक कि शादी के लिए अच्छे प्रस्ताव भी मिलते हैं। परीक्षा कराने की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाती है।

परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी तादाद में शिक्षक, परिवार सदस्य और अन्य लोग परीक्षा देने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए जमा हो गए थे। कई अभिभावकों ने तो धार्मिक स्थलों पर जाकर बच्चों के पास होने के लिए विशेष प्रार्थनाएं भी कीं और कैंडल लगाई। परीक्षा शुरू होने से पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने भी फेसबुक पोस्ट कर छात्रों की हौसला अफजाई की।

बता दें कि बीते दिनों आए भूकंप की वजह से पहली बार परीक्षा की तारीख में बदलाव किए गए थे। देश में बीते दिनों 5.4 तीव्रता का दूसरा सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था। बाद में 60 से अधिक झटके भी महसूस किए गए थे, जिससे परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। आज पोहांग में भूकंप के डर से छात्रों को वैकल्पिक केंद्रों पर ले जाने के लिए 200 बसें तैनात रही।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप