न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईडाणा माता मंदिर – जहा खुश होने पर देवी करती हैं अग्नि स्नान

जब-जब देवी खुश होती हैं तो आग की लपटें उन्हें घेर लेती हैं। देखते ही देखते अग्नि विकराल रूप धारण कर 10 से 20 फिट तक लपटें पहुंच जाती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Mar 2018 9:28:00

ईडाणा माता मंदिर – जहा खुश होने पर देवी करती हैं अग्नि स्नान

भगवान में लोगों की अटूट श्रृद्धा ही है कि समय-समय पर ऐसे दैवीय चमत्कार देखने को मिलते हैं कि जो आपको ईश्वर के अस्तित्व पर विश्वास करने को मजबूर कर देते हैं। आंखों के सामने चमत्कार होते हैं। ऐसा ही चमत्कारिक मंदिर है ईडाणा माता का मंदिर। ये मंदिर सलूंबर से 25 किमी दूर कुराबड़-बंबोरा मार्ग पर स्थित है। ईडाणा माता मंदिर में स्थापित मां ईडाणा स्वतः ही अग्नि स्नान करती हैं। ऐसा माना जाता है कि जब-जब देवी खुश होती हैं तो आग की लपटें उन्हें घेर लेती हैं। देखते ही देखते अग्नि विकराल रूप धारण कर 10 से 20 फिट तक लपटें पहुंच जाती है मगर श्रृंगार के अतिरिक्त अन्य सामग्री को कोई आंच तक नहीं आती है। भक्त इसे देवी का अग्नि स्नान कहते हैं।

यहां के पुजारी बताते हैं कि देवी मां महीने में एक या दो बार अग्नि से स्नान करती हैं। हालांकि किसी व्यक्ति ने अपनी आंखों से देवी मां को नहीं देखा है। मगर स्नान के बाद मां के वस्त्र जले हुए मिलते हैं। इससे यह माना जाता है कि अग्नि स्नान के वक्त मां के वस्त्र अग्नि में भस्म हो जाते हैं।

इसके बाद मां को नए वस्त्र पहना दिए जाते हैं। इसी अग्नि के कारण आज तक यहां मंदिर का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। इस मंदिर में मां के दर्शन वाली जगह के पीछे बहुत सारे त्रिशूल लगे हैं। यहां आने वाले भक्त जिनकी मनोकामना देवी मां पूरी करती हैं, वो इस मंदिर में त्रिशूल चढ़ा देते हैं। इतना ही नहीं इस भक्तजन यहां लकड़ी या फिर धातु के अंग भी चढ़ाकर जाते हैं। बताते हैं कि यह मंदिर दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रहता है।

maa takes fire bath,idana mata mandir,fire bath

मंदिर का निर्माण महाभारत काल में हुआ

धारणा है कि इस मंदिर का निर्माण महाभारत काल में हुआ था। कई चमत्कारों को अपने अंदर समेटे हुए इस मंदिर में नवरात्र के दौरान भक्तों की भीड़ बहुत बढ़ जाती है। ईडाणा माता का अग्नि स्नान देखने के लिए हर साल भारी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। अग्नि स्नान की एक झलक पाने के लिए भक्त घंटों इंतजार करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसी समय देवी का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है। पुराने समय में ईडाणा माता को स्थानीय राजा अपनी कुलदेवी के रुप में पूजते थे।

लकवाग्रस्त व्यक्ति को रात में मां के दरबार में रुकना होता है

स्थानीय लोगों में ऐसा विश्वास है कि लकवा से ग्रसित रोगी यहाँ माँ के दरबार में आकर ठीक होकर जाते हैं। माँ का दरबार बिलकुल खुले एक चौक में स्थित है। यहा इसी अग्नि स्नान के कारण यहाँ माँ का मंदिर नहीं बन पाया। माँ की प्रतिमा के पीछे अगणित त्रिशूल लगे हुए है। यहाँ भक्त अपनी मन्नत पूर्ण होने पर त्रिशूल चढाने आते है। साथ ही संतान की मिन्नत रखने वाले दम्पत्तियों द्वारा पुत्र रत्न प्राप्ति पर यहाँ झुला चढाने की भी परम्परा है। इसके अतिरिक्त लकवा ग्रस्त शरीर के अंग विशेष के ठीक होने पर रोगियों के परिजनों द्वारा यहाँ चांदी या काष्ठ के अंग बनाकर चढ़ाये जाते हैं। इतना बताया जाता है कि वर्षो पूर्व यहाँ कोई तपस्वी बाबा तपस्या किया करते थे। बाद में धीरे धीरे स्थानीय पडोसी गाँव के लोग यहाँ आने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया