न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा मंदिर : जहा नृत्य करते नजर आ रहे है हनुमान जी

भगवान श्री राम के सबसे बड़े भक्त वीर हनुमान को कौन नहीं जानता हैं और उनके भक्तों की भी कोई कमी नहीं हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Mar 2018 8:49:53

अनोखा मंदिर : जहा नृत्य करते नजर आ रहे है हनुमान जी

भगवान श्री राम के सबसे बड़े भक्त वीर हनुमान को कौन नहीं जानता हैं और उनके भक्तों की भी कोई कमी नहीं हैं। हनुमान जी के लिए ऐसा माना जाता हैं कि वे आज भी इस धरती पर विद्यमान हैं और समय-समय पर अपने भक्तों को दर्शन भी देते हैं। हनुमान जी ही एक ऐसे देवता है जो कलियुग में भक्तों की थोड़ी सी भक्ति में प्रसन्न हो जातें है। हर व्यक्ति हनुमान जी की कृपा की आस रखता हैं और इसके लिए वह कई प्रयास करता हैं और हनुमान जी को खुश करने की कोशिश करता हैं ताकि हनुमान जी खुश हो और उनकी कृपा उन पर बनी रहें जिससे उसके सारे बिगड़े काम बन जाए।

भारत में भगवान हनुमान जी के हजारो मंदिर है, मुख्यत सभी हनुमानजी के मंदिरों में इन्हे गदा के साथ महाबली रूप में दर्शन देते देखा जाता है लेकिन आज हम जिस मंदिर के बारें में बताने जा रहे है उस मंदिर में हनुमान जी के हाथों में गदा नहीं बल्कि वे नृत्‍य करते नजर आ रहे है।

झांसी में एक ऐसा मंदिर है जहां हनुमान जी के हाथों में गदा नहीं बल्कि वे नृत्‍य करते नजर आते हैं। यहां स्‍थापित मूर्ति में हनुमान जी का एक हाथ सिर पर है और दूसरा हाथ कमर पर है। मान्‍यता है कि नाचते हुए हनुमान जी की प्रतिमा को वस्‍त्र नहीं पहनाया जाता है, लेकिन इन्‍होंने वस्‍त्र भी धारण कर रखा है। इनकी रक्षा के लिए मंदिर के बाहर दो दरबानों को भी रखा गया है

weird story,hanuman ji,hanuman ji doing dance

रावण का वध होने के बाद नाचने लगे थे हनुमान जी

स्थानीय लोगो के अनुसार इस मंदिर में हनुमानजी के नृत्य करने प्रतिमा के पीछे रामायण की एक कथा है। जब श्री राम ने रावण को लंका में हराके सीता मैय्या को पुनः पाया और फिर अयोध्या लौटकर उनका जब राज्याभिषेक हो रहा तब उनके परम भक्त हनुमानजी से रहा नही गया। वो इतने प्रसन्न हुए की दरबार में सभी के सामने मस्त होकर नृत्य करने लग गये। उसी छवि पर इस मंदिर में यह मूरत लगाई गयी है। इस मूर्ति में हनुमानजी के हाथ में गदा नही है , उनके चेहरे पर मुस्कान है। एक हाथ अपने सिर पर और दूसरा हाथ कमर पर है। झांसी में स्थित यह प्रतिमा इसी खुशी और रूप को प्रदर्शित करती है। भगवान की यह मूर्ति बेहद दुर्लभ है।

झांसी में स्थित यह मंदिर हनुमान मंदिर के नाम से नहीं बल्कि माधवबेडि़या सरकार के नाम से मशहूर है। मंदिर के पुजारी अनूप पाठक बताते हैं कि यह सैकड़ों साल पुराना मंदिर है। इस बात का कोई लिखित प्रमाण तो नहीं है लेकिन इस जगह और मंदिर को इसी नाम से जाना जाता है। पुजारी ने बताया कि मंदिर के बाहर दो दरबानों को भी रखवाया गया है ताकि वो नृत्‍य मुद्रा में विलीन हनुमाज जी की रक्षा कर सकें।

सैकड़ों साल पुराने इस मंदिर में सदैव भक्‍तों का तांता लगा रहता है। बड़ा मंगल पर्व के दौरान यहां सबसे ज्‍यादा भक्‍तों की भीड़ देखने को मिलती है। पुजारी पंडित अनूप बताते हैं कि इस मंदिर में स्‍थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से भी भक्‍तगण दर्शन करने के लिए आते हैं। मान्‍यता है कि इस मंदिर में आकर सच्‍चे मन से भक्‍तों द्वारा मांगी गई सभी मुरादें पूरी होती हैं।

सिर्फ पान और मेवा है पसंद

हनुमान जी की यह प्रतिमा करीब 5 फीट ऊंची है। यह मूर्ति भगवान के नृत्‍य मुद्रा की है। चेहरे पर काफी मुस्‍कुराहट पर प्रतीत होती है। पुजारी अनूप बताते हैं कि इस मंदिर में हनुमान जी को सिर्फ पान और मेवा ही चढ़ाया जाता है। इसके अलावा किसी अन्‍य चीज का प्रसाद भक्‍त नहीं चढ़ाते हैं। सामान्‍य तौर पर अन्‍य मंदिरों में बूंदी के लड्डू चढ़ाए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया